मुख्य सचिव को उपराष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों से करवाया अवगत : 6 जनवरी को हमीरपुर के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे उपराष्ट्रपति

by
हमीरपुर 02 जनवरी। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 6 जनवरी को हमीरपुर जिले के दौरे के संबंध में मंगलवार को वीडियो कांफ्रंेसिंग के माध्यम से आयोजित एक बैठक में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने जिला के अधिकारियों से विभिन्न प्रबंधों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस अवसर पर उपायुक्त हेमराज बैरवा और पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने मुख्य सचिव को उपराष्ट्रपति के दौरे के लिए किए जा रहे विभिन्न प्रबंधों से अवगत करवाया।
इस वर्चुअल बैठक के बाद उपायुक्त ने जिला के संबंधित अधिकारियों के साथ भी अलग बैठक करके विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उपायुक्त ने बताया कि उपराष्ट्रपति 6 जनवरी को सुबह लगभग सवा 11 बजे हमीरपुर पहुंचेंगे और उसके तुरंत बाद दोसड़का के पुलिस ग्राउंड में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसी दिन दोपहर बाद वह एनआईटी में भी एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम को वह दिल्ली लौट जाएंगे।
उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को हैलीपैड और उपराष्ट्रपति के काफिले के रूट वाली सड़कों की तुरंत मरम्मत करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि सड़कों के आस-पास झाड़ियों और खतरनाक पेड़ों को तुरंत हटा दें। बिजली बोर्ड के फील्ड अधिकारी-कर्मचारी सड़क के आस-पास की विद्युत लाइनों को भी दुरुस्त रखें। दोनों कार्यक्रमों के आयोजन स्थलों पर भी विद्युत व्यवस्था पुख्ता रखें। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे मेडिकल सुविधाओं एवं एंबुलेंस इत्यादि के लिए उपराष्ट्रपति के सचिवालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार समुचित प्रबंध करें। बैठक में अन्य प्रबंधों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा, एडीसी मनेश यादव, सहायक आयुक्त पवन शर्मा, आरटीओ अंकुश शर्मा, सीएमओ डॉ. आरके अग्निहोत्री और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2 साल के जश्न मनाने में 25 करोड़ फूंक दिए -जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार के दो साल के जश्न को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने निशाना साधा। गुरुवार को शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में जयराम ने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी का बयान राजनीतिक अपरिपक्वता और हताशा को दर्शाता : डॉ. राजीव भारद्वाज

एएम नाथ । शिमला : भाजपा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हालिया बयान को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे पूरी तरह दुर्भाग्यपूर्ण, गैर-जिम्मेदाराना और राजनीतिक अपरिपक्वता का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कैसा कांग्रेस अध्यक्ष चाहते हैं मंत्री विक्रमादित्य सिंह के हिमाचल प्रदेश के लिए….जानिए

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने तीखा बयान देते हुए कहा है कि पार्टी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनगणना-2027 में पहली बार स्व-गणना सुविधा, नागरिक स्वयं भर सकेंगे जानकारी : दीपशिखा शर्मा

जनगणना के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू एएम नाथ ।  मंडी, 9 मार्च।   जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के...
Translate »
error: Content is protected !!