एससी-एसटी से अत्याचार के मामलों का हो त्वरित निपटारा : जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक में डीसी ने दिए निर्देश

by
हमीरपुर 02 जनवरी। अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की त्रैमासिक बैठक मंगलवार को उपायुक्त हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला में उक्त अधिनियम के तहत दर्ज 79 मामलों की ताजा स्थिति और इनसे संबंधित मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई।
उपायुक्त ने बताया कि अभी इन 79 मामलों में से 28 मामले विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन हैं। जबकि, 35 मामलों की अभी पुलिस जांच चल रही है। 12 मामलों की कैंसलेशन रिपोर्ट्स न्यायालयों में विचाराधीन हैं और 4 मामलों की कैंसलेशन रिपोर्ट्स अनुमोदन के लिए प्रस्तुत की गई हैं। उन्होंने पुलिस और अभियोजन विभाग के अधिकारियों से कहा कि इन मामलों की जांच एवं अभियोजन प्रक्रिया में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए तथा सभी लंबित मामलों का नियमित रूप से फॉलोअप किया जाना चाहिए।
उपायुक्त ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज होने पर इसकी कॉपी तुरंत जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय को प्रेषित करें तथा इसकी प्राप्ति की पुष्टि भी करवा लें, ताकि पीड़ित व्यक्ति को तुरंत राहत राशि जारी की जा सके। उपायुक्त ने कहा कि कई मामलों से जमीन के विवाद भी जुड़े होते हैं। इनके त्वरित निपटारे के लिए अगर निशानदेही की आवश्यकता है तो इसके लिए राजस्व विभाग के अधिकारी आवश्यक कदम उठाएं तथा निशानदेही के संबंध में तहसीलदार के आदेशों की कॉपी अवश्य संलग्न करें। उपायुक्त ने पुलिस अन्वेशण अधिकारियों से कहा कि जिला में अगर कोई गंभीर मामला सामने आता है तो उसे तुरंत जिला प्रशासन के ध्यान में भी लाएं, ताकि पीड़ितों की तत्काल मदद की जा सके।
बैठक में समिति के गैर सरकारी सदस्यों ने भी विभिन्न मामलों पर अपनी राय रखी। इस अवसर पर समिति की सदस्य सचिव एवं जिला कल्याण अधिकारी गीता मरवाहा ने विभिन्न मामलों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।
बैठक में एसपी डॉ. आकृति शर्मा, जिला न्यायवादी संदीप अग्निहोत्री, एएसपी अशोक वर्मा, जिला राजस्व अधिकारी जसपाल सिंह, डीएसपी रोहिन डोगरा और लालमन शर्मा, जिला स्तरीय समिति के अन्य सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्य भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में होटल के कमरे से 13.12 ग्राम चिट्टा और 36 सिरिंज बरामद, 2 गिरफ्तार

कलरूही में पुलिस की दबिश ,  दो दिन में 27.38 ग्राम नशा बरामद, 5 आरोपी पकड़े रोहित जसवाल।  ऊना, 2 अक्टूबर। ऊना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कलरूही स्थित एक निजी...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

अब पीओके से उठ रही है भारत में शामिल होने की माँग, मोदी की नीति से बदले कश्मीर घाटी के हालात, 370 हटने कश्मीर में आई शांति : जयराम ठाकुर

हिमाचल में कांग्रेस को उनके  डेढ़ साल के शासन की नाकामियों का जवाब मिलेगा एएम नाथ। मण्डी :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आज पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के लोगों द्वारा भारत में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल पुलिस में 14 अधिकारियों को पदोन्नति : 7 SI बने इंस्पेक्टर और 7 ASI को मिली SI की जिम्मेदारी

डीपीसी की सिफारिशों पर विभाग ने जारी किए प्रमोशन आदेश, नई तैनाती के आदेश अलग से होंगे जारी एएम नाथ।  शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की सिफारिशों के आधार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्तमान सरकार के कार्यकाल में ऊना विस को मिलीं करोड़ों की सौगातें: सत्ती

वैश्विक महामारी में भी थमने नहीं दी विकास की रफ्तार ऊना : वर्तमान प्रदेश सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल में ऊना विधानसभा क्षेत्र को करोड़ों रूपये की विभिन्न परियोजनाओं की सौगातें मिली हैं।...
Translate »
error: Content is protected !!