डंगोरी-बीत के रणजीत चौधरी बने कनाडा क्रिकेट के वाइस चेयरमैन, इलाके में खुशी की लहर

by

गढ़शंकर। कनाडा में गढ़शंकर के इलाका बीत के गांव डंगोरी-बीत  रणजीत चौधरी कनाडा क्रिकेट की प्रबंधक कमेटी के लिए हुए चुनाव में वाइस चेयरमैन निर्वाचित हुए है। कनाडा क्रिकेट के वाईस चेयरमैन बनकर  विदेश की धरती पर कामयाबी के झंडे गाड़कर अपने इलाके तथा परिवार का नाम रोशन किया है। जिस कारण इलाके में खुशी की लहर पाई जा रही है।
रणजीत चौधरी साल 1982 में कनाडा गए थे, जो कि इस समय कनाडा की नामवर कंपनी फेडएक्स में डायरेक्टर (मुख्य) के रूप में सेवाएं निभा रहे हैं। रणजीत चौधरी के चचेरे भाई प्रिंसिपल तरलोचन चेची ने बताया कि रणजीत चौधरी शुरू से ही पढ़ाई में बहुत होशियार तथा मेहनती थे। उन्होंने कनाडा की धरती पर सख्त मेहनत करके एक नामवर कंपनी में उच्च मुकाम डायरेक्टर (मुख्य) के रूप में हासिल किया। रणजीत चौधरी के कनाडा क्रिकेट के वाइस प्रधान चुने जाने पर इलाके केनंबरदार बैज नाथ चौधरी, हुसन लाल नंबरदार , सरवन किसाना समिति मेंबर, सरपंच ठेकेदार सुभाष कालस, राम शाह पूर्व सरपंच, सुरिंदर कुमार पूर्व सरपंच, धरम चंद चेची, मास्टर कुलवंत चौहान, तरसेम कसाणा अकाली आगू, अमनदीप चेची बीनेवाल, ज्योति डल्लेवाल, अवतार कटारिया, कमल कटारिया समिति मेंबर, अश्वनी कुमार नंबरदार  कोट द्वारा रणजीत चौधरी को कनाडा क्रिकेट का वाइस चेयरमैन चुने जाने पर खुशी जाहिर की गई तथा परिवार को वधाई दी गईं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने शोघी-ढली फोरलेन परियोजना के संवेदनशील स्थलों का किया निरीक्षण

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला शिमला में निर्माणाधीन 27 किलोमीटर लंबे शोघी-ढली फोरलेन मार्ग के विभिन्न संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने भट्टाकुफर, संजौली, ढली, लिंडीधार और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली बल्क ड्रग पार्क के लिए 1,923 करोड़ की डीपीआर तैयारः प्रो. राम कुमार

ऊना, 8 अक्तूबरः हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज हरोली हरोली में बनने जा रहे बल्क ड्रग पार्क के लिए उद्योग विभाग ने 1,923 करोड़ की डीपीआर तैयार...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर के तीन गांवों में बाइक सवारों ने महिलाओं की बालियां झपटी 

गढ़शंकर, 4 फरवरी : गढ़शंकर क्षेत्र के तीन गांवों में बाइक सवार लुटेरों द्वारा महिलाओं की बालियां झपटने का समाचार है। जानकारी अनुसार शनिवार की शाम को गढ़शंकर के गांव बडेसरों, पदराना तथा रामपुर...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने सांसद मलविंदर सिंह कंग के साथ संयुक्त रूप से चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड की बैठक की अध्यक्षता की

यात्रियों और विमानन सुरक्षा के लिए चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास पक्षियों की आवाजाही रोकने/कम करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के अधिकारियों को निर्देश दिए चंडीगढ़, 11 अक्टूबर: चंडीगढ़ के सांसद और...
Translate »
error: Content is protected !!