मंत्री से परेशान DM ने की खुदकुशी : 12 सेकेंड का वीडियो सामने आने के बाद मंत्री को देना पड़ा इस्तीफा !

by

अमृतसर। पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के एक मंत्री का नाम सामने आने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। अमृतसर वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर  गगनदीप सिंह रंधावा ने मंत्री के कारण अपनी जान दे दी ।

मरने से पहले उन्होंने करीब 12 सेकेंड का एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्होंने सल्फास खा लिया है और इसके लिए परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर का डर जिम्मेदार है। मामला सामने आते ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंत्री लालजीत भुल्लर से इस्तीफा ले लिया और पूरे प्रकरण की जांच चीफ सेक्रेटरी केएपी सिन्हा को सौंप दी। वहीं भुल्लर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि जांच निष्पक्ष हो सके, इसलिए उन्होंने पद छोड़ा है।

विपक्ष ने इस मामले को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला और अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया ने कहा कि अमृतसर में फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के वेयरहाउस से जुड़े टेंडर को लेकर विवाद था। आरोप है कि मंत्री के पिता ने भी टेंडर के लिए आवेदन किया था।

यह भी आरोप लगाया गया कि जब टेंडर नियमों के अनुसार नहीं मिला तो अधिकारी को घर बुलाकर मारपीट की गई और उसकी वीडियो भी बनाई गई। साथ ही परिवार को धमकी देने की बात भी कही जा रही है।

मृतक DM के परिवार ने मंत्री के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है और कहा है कि जब तक कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे अस्पताल से शव नहीं ले जाएंगे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिवार से बातचीत कर मामले की जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर पंजाब सरकार का पुतला फूंका : पंजाब सरकार को झूठ का पुलिंदा बता निकाला रोष मार्च, किया और ट्रैफिक किया जाम

गढ़शंकर : पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष कमेटी पंजाब के आह्वान पर गढ़शंकर इकाई ने पंजाब सरकार पर झूठ बोलने के आरोप लगते हुए अड्डा झुंगियां (बीनेवाल) में पंजाब सरकार और पंजाब सरकार के झूठ...
article-image
पंजाब

ट्रक के नीचे बछड़े को कुचलने के मुद्दे पर लोगों ने गढ़शंकर पुलिस स्टेशन के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

गढ़शंकर, 25 जुलाई : गढ़शंकर थाने के समक्ष एक टिप्पर चालक द्वारा जानबूझकर एक बछड़े को कुचलकर घायल करने के बाद हिंदू संगठनों ने धरना दिया। विरोध करने पर टिप्पर चालकों ने युवक की...
article-image
पंजाब

ऐड फिल्म मेकर एवं समाजसेवी मनप्रीत कौर को “वीमेन प्रेस्टीज अवार्ड” से किया गया सम्मानित

दिल्ली/होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  प्रसिद्द ऐड फिल्म मेकर एवं समाजसेवी मनप्रीत कौर को उनके सामाजिक और राष्ट्रनिर्माणकारी विज्ञापनों और लघु फिल्मों के निर्माण के लिए 16 फ़रवरी 2025 को दिल्ली में “वीमेन प्रेस्टीज अवार्ड” से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिलाˈ के हाथ लगी सालों पुरानी पर्ची : लिखा था सर्दी-खांसी का रामबाण इलाज, वायरल हो गया नुस्खा

सोशल मीडिया पर एक डॉक्टर द्वारा 63 साल पहले लिखी पर्ची वायरल हो रही है. घर की सफाई के दौरान महिला को ये पर्ची मिली थी. साल 1962 में उसके परिवार के किसी शख्स...
Translate »
error: Content is protected !!