डमटाल में मेगा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन, नशा मुक्ति का लिया गया संकल्प

by
एएम नाथ। इंदौरा,7 दिसंबर :  उपमंडल विधिक साक्षरता समिति, इंदौरा द्वारा विकास खंड इंदौरा की ग्राम पंचायत डमटाल में मेगा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता सिविल जज एवं अध्यक्ष उप विभागीय विधिक सेवा प्राधिकरण, इंदौरा प्रवीण खड़वाल ने की।
अपने संबोधन में प्रवीण खड़वाल ने कहा कि विधिक साक्षरता शिविर का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति तक न्याय, विधिक सहायता एवं सुरक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना है, ताकि सभी नागरिक गरिमापूर्ण एवं सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर सकें। उन्होंने बताया कि शिविर का आयोजन नशा मुक्त समाज, पर्यावरण संरक्षण तथा आपदा पीड़ितों के पुनर्वास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जन-जागरूकता के लिए किया गया।
May be an image of dais
उन्होंने कहा कि समाज में नशे का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है और युवा पीढ़ी इसके दुष्प्रभावों से सबसे अधिक प्रभावित हो रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा मुक्त समाज केवल पुलिस या स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इसके उन्मूलन के लिए सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि आज कम उम्र के अनेक बच्चे और युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं। आय के साधन न होने के कारण कुछ युवा नशे की पूर्ति के लिए गलत रास्ते अपनाकर चोरी, लूट और अन्य आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि इंदौरा न्यायालय में नशे से संबंधित लगभग एक हजार मामले लंबित हैं तथा प्रतिदिन 1 से 3 नए मामले दर्ज हो रहे हैं। उन्होंने सभी से नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रवीण खड़वाल ने उपस्थित लोगों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों एवं निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।
May be an image of one or more people and crowd
विधिक सेवा समिति इंदौरा से आए अधिवक्ता सनम पठानिया ने नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाई। ड्रग एडिक्शन सेंटर के काउंसलर ने नशे से ग्रस्त व्यक्तियों को समाज की मुख्यधारा में वापस लाने पर अपने विचार रखे। अधिवक्ता देव सिंह ठाकुर ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। पुलिस विभाग की ओर से एसआई अशोक कुमार ने चिट्टा, अवैध खनन, साइबर अपराध एवं यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया। शिविर में स्कूली बच्चों द्वारा नशे के विरुद्ध भाषण तथा “पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया” विषय पर एक प्रेरणादायक स्किट भी प्रस्तुत की गई, जिसके लिए उन्हें कार्यक्रम के अंत में सम्मानित किया गया।
शिविर में स्वयं सहायता समूहों एवं विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल भी लगाई गईं, जिनका अवलोकन मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। इस अवसर पर इंदौरा कोर्ट से सुपरिटेंडेंट बलवीर सिंह, नायब नाजिर बिंटू मेहता, नायब तहसीलदार गंगथ प्रवेश, अधिवक्ता,पंचायत प्रतिनिधि,विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने किया विभिन्न सरकारी स्कूलों का निरीक्षण

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने 28 जनवरी को जिला मुख्यालय चम्बा में केंद्रीय राजकीय प्राथमिक पाठशाला जुलाहकड़ी व राजकीय माध्यमिक पाठशाला जुलाहकड़ी का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार खेलों व खिलाड़ियों के विकास पर दे रही जोर : रोहित ठाकुर

एएम नाथ । शिमला : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने मंगलवार को शिमला जिला के जुब्बल उपमंडल के शुराचली क्षेत्र के ढाडी में नवयुवक मण्डल ढाडी द्वारा आयोजित विकेश पनाटू मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वीर बाल दिवस पर गुरूद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब पहुंचे CM नायब सिंह सैनी, छोटे साहिबजादों को श्रद्धांजलि अर्पित की

चंडीगढ़: इतिहास के सबसे करुण और प्रेरक अध्यायों में दर्ज साहिबज़ादों के अद्वितीय बलिदान को स्मरण करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब पहुँचे। यह वही पावन धरती...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृष्णगढ़ के संजय मार्ग की हालत खस्ता : लोगों ने उठाई मुरम्मत करने की माँग

पट्टा मेहलोग, 10 जून (तारा) :  विकास खंड पट्टा की कृष्णगढ़ पंचायत के मध्य से गुजरने वाले संजय मार्ग की टायरिंग जगह जगह से उखड़ चुकी है इससे यह मार्ग गढ्डों में तब्दील हो...
Translate »
error: Content is protected !!