व्यापारियों को जीएसटी की विस्तृत संयुक्त आयुक्त राकेश भारती ने दी जानकारी

by
एएम नाथ। हमीरपुर 17 नवंबर । जिला मुख्यालय के व्यापारियों को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करने के लिए राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने सोमवार को यहां हमीर भवन में एक कार्यशाला आयोजित की।
कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए विभाग के संयुक्त आयुक्त राकेश भारती ने व्यापारियों को जीएसटी के विभिन्न पहलुओं, इनसे संबंधित सभी नियमों और जीएसटी की नई दरों केे बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। उन्होंने स्थानीय व्यापारियों के साथ सीधा संवाद भी किया और उनकी कई शंकाओं का समाधान किया।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त कुलदीप सिंह जम्वाल ने संयुक्त आयुक्त, स्थानीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और अन्य व्यापारियों का स्वागत किया तथा कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
कार्यशाला में स्थानीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और अन्य व्यापारियों ने भी बड़ी संख्या में भाग लेकर जीएसटी से संबंधित कई शंकाओं के बारे में संयुक्त आयुक्त के साथ व्यापक चर्चा की। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कार्यशाला के आयोजन के लिए विभाग का धन्यवाद भी किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

51.10 करोड़ रुपये की 15 परियोजनाओं के मुख्यमंत्री ने किए उद्घाटन व शिलान्यास

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज ज़िला शिमला के कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान धरेच तथा चियोग में 51.10 करोड़ रुपये की 15 विकास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीबीआई से पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जांच करवाने के हाईकोर्ट ने दिए आदेश : चिट्टा(नशीले पदार्थ ) का केस रफा-दफा करने का मामला

रोहित जसवाल। शिमला  : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने मंडी जिले के बल्ह में चिट्टे के मामले को रफा-दफा करने के लिए पैसे मांगे जाने पर पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सीबीआई से जांच करवाने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने स्वास्थ्य वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

एएम नाथ। शिमला : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने आज यहां से जिला मंडी, कांगड़ा एवं सोलन के लिए ‘केयर ऑन व्हील’ पहल के तहत लोगों को स्वास्थ्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक आशीष बुटेल ने 1.40 करोड़ लागत की पार्किंग का लोकार्पण किया….पालमपुर का सर्वांगीण विकास प्राथमिकता – आशीष बुटेल

80 वाहन पार्क करने की क्षमता, स्थानीय लोगों को उचित दरों पर मिलेगी पार्किंग पालमपुर, 9 अप्रैल : पालमपुर का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता है। स्थानीय जनभावना के अनुरूप विकास कार्यों को पूर्ण करने...
Translate »
error: Content is protected !!