डलहौज़ी के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में दिखाया जाएगा अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

by
एएम नाथ। डलहौज़ी :  अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को होने वाले श्रीरामलला की प्रतिमा के प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सनातन धर्म सभा व रामा नाटक क्लब के तत्वावधान में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में यह निर्णय किया गया कि अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीरामलला की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तहत 21 जनवरी को डलहौजी में शोभायात्रा निकली जाएगी। वहीं 22 जनवरी को सुबह 10 बजे से सुबह साढ़े ग्यारह बजे तक श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में सुंदर कांड का पाठ करने सहित भजन कीर्तन किया जाएगा। इसके साथ ही दोपहर 12 बजे से अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा।
दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक मंदिर परिसर में भंडारा आयोजित होगा। जबकि शाम साढ़े पांच बजे दीप प्रज्जवलन के उपरांत शाम छह बजे भजन संध्या व आरती का आयोजन होगा।
उधर अयोध्या में राम लला प्राण प्रतिष्ठा दिवस के पावन एवम मनोरम पर्व पर श्री रघुनाथ मंदिर गांधी चौक डलहौजी में 22 जनवरी को प्रातः दस बजे प्रभु के षोडशोपचार पूजन के उपरान्त साढ़े दस बजे से सुन्दर काण्ड पाठ किया जाएगा। तदोपरांत विश्व शांति हेतु हवन (यज्ञ) और ध्वजारोहण किया जाएगा बाद दोपहर एक बजे से अयोध्या राम लला स्थापना पर्व के उपलक्ष्य पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
श्री रघुनाथ मंदिर कमेटी अध्यक्ष सुभाष चौहान, महासचिव वीरेंद्र ठाकुर, कोषाध्यक्ष नितिन रल्हन,सह संयोजक रंजीत चौहान, भान सिंह चौहान,पंडित सुनील शास्त्री एवम समस्त कमेटी सदस्यों द्धारा समस्त डलहौजी वासियों से आग्रह किया है कि इस ऐतिहासिक महत्व के पर्व पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा कर अयोध्या में राम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह को भव्य और दिव्य बनाने में सहयोग करें।
बैठक में बलदेव मोहन खोसला, अमन महिन्द्रू, केवल शर्मा, अनिल शर्मा, संजीव पठानिया, सौरभ सोनी, देसराज, कस्तूरी लाल, विप्लव कुमार, विकास महाजन, मनोज शर्मा, विकास कुमार, नितिन चौहान, कमल शर्मा, मनीष पलाह, अश्वनी ठाकुर, चमन लाल, राकेश कुमार सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

घर में घुसकर गली-गलोच कर चलाई गोलियां : 6 लोगों खिलाफ मामला दर्ज, चार गिरफ्तार

गढ़शंकर, 15 जनवरी : गढ़शंकर पुलिस द्वारा एक घर में जबरन घुसकर गाली-गलोच करने तथा मार देने की नीयत से गोलियां चलाने पर 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें से चार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टांडा मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षुओं के लिए 5 करोड़ रुपये से बनेगा छात्रावास : आरएस बाली

टांडा मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग कॉलेज का शुभारम्भ होना बड़ी उपलब्धि : आरएस बाली एएम नाथ। कांगड़ा : विकास पुरुष स्वर्गीय जीएस बाली का टांडा मेडिकल कालेज में नर्सिंग कॉलेज शुरू होने का सपना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईईसी विश्वविद्यालय में “गैमिफिकेशन: वित्तीय साक्षरता और सिक्योरिटीज मार्केट्स” विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन

बी बी एन, 18 मार्च (तारा) : आईईसी विश्वविद्यालय के बिजनेस मैनेजमेंट और कॉमर्स विभाग द्वारा “गैमिफिकेशन: वित्तीय साक्षरता और सिक्योरिटीज मार्केट्स” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में बी०...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हेपेटाइटिस के मरीजों के लिए निःशुल्क दवा एवं जांच की सुविधा: अवस्थी

शिमला :  प्रदेश में सभी जिलों में विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया जा रहा है और राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 2 रेफरल लैब व 12 जिला रेफरल प्रयोगशालाओं द्वारा प्रदेश में वायरल...
Translate »
error: Content is protected !!