डल्लेवाल की हालत गंभीर : किसान नेताओं ने केंद्र को चेताया- हालात हो सकते हैं बेकाबू

by
चंडीगढ़ । पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। उनकी हालत इस कदर नाजुक है कि अब वो सही से बोल भी नहीं पा रहे हैं। इस पर किसानों में नाराजगी है और केंद्र सरकार को उन्होंने चेताया है कि यदि डल्लेवाल को कुच्छ होता है तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
गौरतलब है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित किसानों की अन्य मांगों को लेकर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल 26 नवंबर 2024 से आमरण अनशन पर बैठे हैं।  हालत इस कदर नाजुक हो चलें हैं कि डल्लेवाल अब बोलने की स्थिति में भी नहीं हैं। उनकी बिगड़ती सेहत को लेकर किसानों में भारी आक्रोश है, और उन्होंने केंद्र सरकार को चेतावनी दी है कि अगर डल्लेवाल के साथ कोई अनहोनी हुई, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। दरअसल डल्लेवाल का बुधवार को अनशन का 44वां दिन रहा। उनकी सेहत लगातार खराब हो रही है और वो मेडिकल सहायता लेने से भी इनकार कर रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, उनका ब्लड प्रेशर गिर चुका है और उन्हें बिस्तर पर उल्टियां हो रही हैं। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को गंभीर और चिंताजनक बताया है।
संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के नेता अभिमन्यु कोहाड़ का कहना है, कि अगर डल्लेवाल के साथ कुछ हुआ, तो केंद्र सरकार हालात संभाल नहीं पाएगी। यह सरकार के कार्यकाल पर ऐसा धब्बा होगा जो कभी मिट नहीं सकेगा। उन्होंने केंद्र को किसानों की मांगों को तुरंत हल करने की अपील की। किसानों ने केंद्र सरकार के रवैये की तुलना ब्रिटिश शासन से की है। कोहाड़ ने कहा, कि इतिहास में कभी ऐसा नहीं हुआ कि कोई आमरण अनशन पर हो और सरकार उसकी मांगों पर ध्यान न दे।
केंद्र के खिलाफ विरोध तेज करने की तैयारी :  किसानों ने 10 जनवरी को देशभर में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन और पुतला जलाने का ऐलान किया है। कोहाड़ ने कहा, डल्लेवाल देश के किसानों के भविष्य की लड़ाई लड़ रहे हैं। केंद्र को यह समझना चाहिए कि उनकी मांगें सिर्फ किसानों के हित में नहीं, बल्कि देश के कृषि क्षेत्र के लिए भी जरूरी हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज माहिलपुर में बीपीईएस का तीन वर्षीय पाठ्यक्रम शुरू करने की मनजूरी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ ने सिख एजुकेशनल काउंसिल के प्रबंधन में चल रहे श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर में चालू सत्र से शारीरिक शिक्षा विभाग में बीपीईएस का तीन वर्षीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री का शिमला वापस लौटने पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत : देवी-देवताओं के आशीर्वाद और जनता की दुआओं से स्वस्थ होकर लौटाः मुख्यमंत्री

शिमला :मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आज दिल्ली से वापिस शिमला लौटने पर भव्य स्वागत किया गया। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने होटल मरीना से लेकर ओक ओवर तक मुख्यमंत्री पर पुष्प वर्षा की...
article-image
पंजाब

सीपीआईएम का प्रांतीय स्तर का सेमिनार 16 सितंबर को गढ़शंकर में : किसान-मजदूरों के मुद्दों और सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष की रणनीति पर होगी चर्चा

गढ़शंकर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) यानी सीपीआईएम की ओर से प्रांतीय स्तर का सेमिनार 16 सितंबर, बुधवार को सुबह 11 बजे योकोहामा होटल के नजदीक पुराने सिनेमा, बंगा रोड, गढ़शंकर में आयोजित किया जाएगा।...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय

नाबालिग लड़की से यौन शोषण : चंडीगढ़ जिला अदालत द्वारा महिला वार्डन को दोषी करार

चंडीगढ़। स्पोर्ट्स एकेडमी में नाबालिग लड़की से यौन शोषण मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत द्वारा महिला वार्डन को दोषी करार दिया है। चंडीगढ़ जिला अदालत की फास्ट-ट्रैक स्पेशल कोर्ट जज स्वाति सहगल ने प्रोटेक्शन...
Translate »
error: Content is protected !!