सीपीआईएम का प्रांतीय स्तर का सेमिनार 16 सितंबर को गढ़शंकर में : किसान-मजदूरों के मुद्दों और सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष की रणनीति पर होगी चर्चा

by

गढ़शंकर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) यानी सीपीआईएम की ओर से प्रांतीय स्तर का सेमिनार 16 सितंबर, बुधवार को सुबह 11 बजे योकोहामा होटल के नजदीक पुराने सिनेमा, बंगा रोड, गढ़शंकर में आयोजित किया जाएगा। सेमिनार को पार्टी के केंद्रीय सचिवालय सदस्य कॉमरेड ए.के. उमेश, केंद्रीय कमेटी सदस्य कॉमरेड बिक्रम सिंह तथा पार्टी के पंजाब प्रदेश सचिव कॉमरेड सुखविंदर सिंह सेखों विशेष रूप से संबोधित करेंगे।

यह जानकारी सीपीआईएम के जिला सचिव कॉमरेड गुरनेक सिंह भज्जल ने देते हुए बताया कि सेमिनार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और पंजाब सरकार की नीतियों के कारण किसानों और मजदूरों के हित प्रभावित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लेबर कोड रद्द करने, मनरेगा योजना बहाल करने, बिजली बिल-2025 और सीड बिल रद्द करने तथा महंगाई पर अंकुश लगाने सहित किसानों और मजदूरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सेमिनार में चर्चा की जाएगी।

कॉमरेड भज्जल ने कहा कि इन जनहित के मुद्दों को लेकर लोगों को लामबंद किया जाएगा तथा सरकारों के खिलाफ संघर्ष की आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों से सेमिनार में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

इस मौके पर गुरमेश सिंह, दर्शन सिंह मट्टू, सुभाष मट्टू, महिंदर बडोआण, आशा नंद, रणजीत सिंह चौहान, सुलिंदर चुंबर, अच्छर सिंह, नीलम बडोआण, प्रेम लत्ता, पंकज चठियाल, कमलजीत सिंह, गुरबख्श कौर, मनजीत कौर और हरबंस सिंह धूत सहित अन्य पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लड़ाई झगडे क़े केस में 20 हजार रिश्वत लेते एएसआई को विजिलेंस ने किया ग्रिफ्तार

बठिंडा  :  विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ASI को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी ASI की पहचान बलजीत सिंह के रूप में हुई है जोकि बठिंडा जिले के थाना तलवंडी साबो में...
article-image
पंजाब

बलजीत सिंह हुंदल बने डीएसपी, उच्च अधिकारियों ने स्टार लगाकर किया सम्मानित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बलजीत सिंह हुंदल को पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस अवसर पर उन्हें पुलिस के उच्च अधिकारियों ने स्टार लगाकर सम्मानित किया। यह समारोह उत्साहवर्धक और...
article-image
पंजाब

विदेश में बैठा गुरपतवंत पन्नू पंजाब का माहौल खराब करने की साज़िश कर रहा : प्रणव किरपाल

गढ़शंकर।  यूथ कांग्रेस लीडर प्रणव किरपाल ने आज प्रेस से बात करते हुए कहा कि विदेश में बैठा गुरपतवंत पन्नू पंजाब का माहौल खराब करने की साज़िश कर रहा है। उन्होंने कहा कि गुरपतवंत...
article-image
पंजाब

2 पुलिसकर्मी सस्पेंड : पूर्व सैनिक के बेटे को अवैध हिरासत में दी थर्ड डिग्री

फतेहगढ़ साहिब। रिटायर फौजी के बेटे को अवैध हिरासत में थर्ड डिग्री देने के मामले का खुलासा हुआ है। शनिवार को मामला एसएसपी के सामने पहुंचा। जिसके बाद एसएसपी ने आरोपी पुलिस मुलाजिमों के...
Translate »
error: Content is protected !!