डाबर कपंनी ने हिमाचल दिवस पर चलाया सफाई अभियान

by

कंपनी परिसर में की सफाई

बद्दी, 14 अप्रैल (तारा) : हिमाचल दिवस के उपलक्ष्य पर स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत फैक्ट्री परिसर के आसपास के क्षेत्र की साफ सफाई की गई। इस अवसर पर कंपनी की प्रबंधन टीम एचआर है़ड रितेश सिंह व यूनिट प्रमुख मनीष कपूर ने सभी कर्मचारियों को स्वच्छता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के तरीकों पर प्रकाश डाला गया, ताकि हम सभी मिलकर हिमाचल प्रदेश को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में अपना योगदान दे सकें। कार्यक्रम के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश की संस्कृति पर आधारित एक क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में विजेता टीम को कंपनी द्वारा पुरस्कृत किया गया।

डाबर कंपनी के कर्मचारी कंपनी परिसर में सफाई करते हुए

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गर्भवती, नवजात और अजन्मे बच्चे से भी वसूली कर रही है सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर 

सुक्खू सरकार फेल करना चाहती है राष्ट्रीय स्वास्थ्य और जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विद्यार्थियों ने हासिल किया शीर्ष सम्मान : जेएनजीईसी के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्मार्ट इंडिया हैकथॉन प्रतियोगिता में अव्वल

पहला स्थान हासिल कर जीती एक लाख पुरूस्कार राशि सुंदरनगर, 21 दिसंबर 2023। जवाहरलाल नेहरू गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज (जेएनजीईसी), सुंदरनगर के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर के स्मार्ट इंडिया हैकथॉन...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में भांग की खेती को क़ानूनी तौर पर वैद्य करने की तैयारी में सरकार : कैंसर, मिर्गी, पुराने दर्द में भी प्रभावी, पुराने दर्द में प्रभावी है कैनाबाइडियल : राजस्व मंत्री जगत नेगी

शिमला : सरकार ने प्रदेश में भांग की खेती को क़ानूनी तौर पर वैद्य करने की तैयारी कर ली है। सरकार द्वारा गठित कमेटी ने इसे लेकर शुक्रवार को सदन में अपनी रिपोर्ट पेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हजारों कर्मचारियों को राहत – कॉन्ट्रैक्ट के बाद रेगुलर हुए कर्मियों को सालाना अर्जित वेतन वृद्धि दी जाए : हाईकोर्ट

शिमला :   हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध के बाद नियमित हुए हजारों कर्मचारियों को राहत देते हुए आदेश दिया है कि अनुबंध अवधि के दौरान अर्जित वार्षिक वेतनवृद्धि दी जाए। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश तरलोक...
Translate »
error: Content is protected !!