जनसमस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम : कुलदीप सिंह पठानिया

by

अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश

मैहला में आयोजित हुआ सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम एएम नाथ। चंबा, 27 फरवरी : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आज भरमौर विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत मैहला में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत मैहला, चडी, फागड़ी, बंदला, दाढवीं, वकाण के लोगों ने अपनी समस्याएं तथा मांगे रखी।
विधायक नीरज नैय्यर, डॉ.जनकराज कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में 400 के करीब लोगों ने अपनी शिकायतें-मांगे रखते हुए विभिन्न विभागीय योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनियों के माध्यम से जानकारी प्राप्त की और विभिन्न विभागीय सेवाओं से लाभ प्राप्त किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों से सीधा संवाद करते हुए समस्याओं को सुना और अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया।
कुलदीप सिंह पठानिया ने इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के माध्यम से जहां एक ओर लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान हो रहा है वहीं लोगों द्वारा रखी जा रही विभिन्न मांगों से क्षेत्र की आवश्यकताओं की जानकारी भी सरकार के समक्ष पहुंच रही है ।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल एवं पारदर्शी नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम पूर्व सरकारों के समय आयोजित कार्यक्रमों से पूर्णतः भिन्न है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर प्रदेश सरकार ने हर पहलू का गंभीरता से आकलन करते हुए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की है।
कुलदीप सिंह पठानिया ने स्थानीय विधायक डॉ. जनकराज की मांग पर भरमौर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सड़क कनेक्टिविटी को विस्तार देने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
साथ में उन्होंने जिला कृषि उपज एवं विपणन समिति के अध्यक्ष ललित ठाकुर द्वारा भरमौर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गैर-जनजातीय क्षेत्र को जनजातीय श्रेणी में शामिल करने संबंधी मुद्दे को विधानसभा की पिटीशन कमेटी के माध्यम से प्रस्ताव केंद्र सरकार को प्रेषित करने का आश्वासन भी दिया।
सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में राजस्व विभाग द्वारा इस मौके पर 25 भूमि के इंतकाल दर्ज किए गए। इस दौरान 8 लोगों के आधार कार्ड अपडेट किए गए।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 89 व्यक्तियों की विभिन्न रोगों से संबंधित स्वास्थ्य जांच की गई तथा निशुल्क टेस्ट व दवाइयां वितरित की गई। इसके साथ 17 लोगों की हेपेटाइटिस तथा एचआईवी संक्रमण की भी जांच की गई जबकि चार लोगों को अपंगता प्रमाण पत्र के लिए पंजीकृत किया गया।
विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यक्रम में संबंधित ग्राम पंचायतों के गत वर्ष आपदा से प्रभावित 6 परिवारों को 6 लाख 20 हजार राशि के चेक भी वितरित किए तथा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 6 लोगों को घर की चाबियां भी वितरित की।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 10 लाभार्थियों को बीमा दस्तावेज प्रदान किए गए।
उन्होंने इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तत्वावधान आयोजित नशा मुक्त भारत एवं वरिष्ठ नागरिकों तथा युवाओं के मध्य संवाद कार्यक्रम के तहत भाषण एवं नारा लेखन प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार भी प्रदान किए।
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने स्वागत संबोधन रखा। उन्होंने लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर जिला प्रशासन द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी भी साझा की।
अध्यक्ष जिला कृषि उपज एवं विपणन समिति ललित ठाकुर, पूर्व महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी अमित भरमौरी,अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सुरजीत भरमौरी, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी, अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा, उप मंडल दंडाधिकारी प्रियांशु खाती, विकास शर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेएस भारद्वाज, अधीक्षण अभियंता दिवाकर सिंह पठानिया राजेश मोगरा, राजीव ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के ज़िला अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

1 करोड़ रुपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए : हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के महाप्रबंधक वडेहरा ने मुख्यमंत्री सुक्खू को किया चेक भेंट

शिमला  : हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) के महाप्रबंधक अंकुश वडेहरा ने कम्पनी की ओर से मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू को आज यहां मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एक करोड़ रुपये का चेक भेंट किया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने जुब्बल नावर कोटखाई विस क्षेत्र में किए 07 करोड़ के उद्घाटन व शिलान्यास : सरकार प्रदेश में उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत – रोहित ठाकुर

शिमला 01 मार्च – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास के दौरान करोड़ों की परियोजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण किये। रोहित ठाकुर ने कोटखाई तहसील...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेसी सत्ता का आनंद लेने में मशगूल : 2 माह में कांग्रेस सरकार ने 2500 करोड़ रुपए का कर्ज लिया, 5 साल कांग्रेस हिमाचल के कर्ज में डूबने का मचाती रही शोर

ऊना : कांग्रेसी सत्ता का आनंद लेने में मशगूल हैं, जो लोकतंत्र में सही नहीं है। सरकार को बंद की गई स्कीमों और संस्थानों के लिए फंडिंग करनी चाहिए। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जगत सिंह नेगी पहले भर्ती घोटालों और बैकडोर नियुक्तियों पर जवाब दें, फिर भाजपा पर बोलें : संदीपनी भारद्वाज

कांग्रेस ने युवाओं से रोजगार का वादा निभाने के बजाय भविष्य छीना, पारदर्शी भर्तियां करें: भाजपा एएम नाथ। शिमला : भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी...
Translate »
error: Content is protected !!