बैंस खुर्द में  स्कूल मैनेजमेंट कमेटी की विशेष बैठक  दाखिला बढ़ाने और इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने का संकल्प

by

होशियारपुर। गांव बैंस खुर्द स्थित सरकारी एलीमेंट्री स्कूल में शिक्षा को नई दिशा देने के उद्देश्य से एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रवासी भारतीयों और पंचायत प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में एनआरआई जसवंत सिंह (कनाडा), रणजीत सिंह (इंग्लैंड), सुखदेव सिंह (बैंस खुर्द) तथा बलजीत कौर (पत्नी इंद्रजीत सिंह, इटली) विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ सरपंच हरजीत सिंह और सभी पंचायत सदस्यों ने भी भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में रमनदीप सिंह धामी, अमनदीप सिंह धामी, मनदीप कौर (पंच), सतनाम कौर, ब्लॉक रिसोर्स पर्सन रजिंदर सिंह, सेंटर हेड टीचर संतोष कुमारी तथा स्कूल इंचार्ज प्रवीन गुलियानी भी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध है, जरूरत है तो केवल समाज के सहयोग और जागरूकता की। एनआरआई प्रतिनिधियों ने भरोसा दिलाया कि वे स्कूल के इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने, आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने और बच्चों के लिए बेहतर माहौल तैयार करने में हर संभव सहयोग देंगे।
आंगनवाड़ी वर्कर हरभजन कौर, कमलजीत कौर, परमजीत कौर, सोनिया, अमनदीप इंद्रजीत कौर और अमरजीत कौर ने भी बैठक में भाग लिया और प्री-प्राइमरी स्तर से ही बच्चों को सरकारी स्कूलों से जोड़ने पर बल दिया। अंत में सभी ने मिलकर शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने और गांव के हर बच्चे को सरकारी स्कूल से जोड़ने का सामूहिक संकल्प लिया। स्कूल मैनेजमेंट कमेटी द्वारा प्रवासी भारतीयों का सम्मान भी किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिजली महादेव पर गिरी बिजली…..खंडित हुआ शिवलिंग; 12 साल बाद होती है ऐसी घटना

एएम नाथ । कुल्लू :  हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लु नमें  बिजली महादेव एक ऐसा धार्मिक व रमणीय स्थल है, जो अपनी सुंदरता व विहंगम दृश्य से लोगों को बरबस ही अपनी ओर खींच...
article-image
पंजाब

FCRA Bill to Curb Foreign

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/August 8— Former cabinet minister and senior BJP leader Tikshan Sood said the FCRA bill introduced by the Modi government in Parliament will significantly help India’s unhindered progress in the future....
article-image
पंजाब

PSPCL को कर्मचारियों की सुरक्षा को जाब कैबिनेट सब-कमेटी द्वारा प्राथमिकता देने के निर्देश

चंडीगढ़: पंजाब कैबिनेट सब-कमेटी, जिसमें कैबिनेट मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा, श्री अमन अरोड़ा, स. कुलदीप सिंह धालीवाल और स.हरभजन सिंह ई.टी.ओ. शामिल हैं, ने पंजाब राज्य पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) को यह सुनिश्चित करने...
article-image
पंजाब

वार्ड नंबर 8 के चार मोहल्लों में लोगों की पीने के पानी की समस्या का समाधान खरने के लिए सांसद दुल्लों ने 2 लाख रुपये की ग्रांट दी : पंकज

गढ़शंकरः  श्री आनंदपुर साहिब रोड पर आयोजित एक समारोह के दौरान श्री गुरु रविदास फाउंडेशन के सदस्य पंकज कृपाल एडवोकेट ने वार्ड नंबर 8 के चार मोहल्लों में लोगों को पेश आ रही पीने...
Translate »
error: Content is protected !!