डिजिटल अरेस्ट कर 77 लाख ठगे : पंजाब-यूपी से कनेक्शन – कमीशन के चक्कर में बेचते खाता

by

जीरकपुर : साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने तीन आरोपियों को पंजाब के जिरकपुर से गिरफ्तार किया है। ये तीनों ही हरियाणा के रहने वाले हैं।

वहीं साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एक आरोपी को यूपी फर्रुखाबाद से गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर पुलिस टीम पूछताछ कर रही है।

पहले मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने पंजाब के जिरकपुर से कैथल निवासी केशव (27), प्रवेश (48) और जींद निवासी सुरेंद्र (42) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी केशव खाताधारक है। इसने अपना खाता कमीशन के लालच में प्रवेश व सुरेंद्र को दिया था। प्रवेश व सुरेंद्र ने ये खाता आगे बेचा था। केशव बीकॉम की पढ़ाई के बाद राइस ट्रेडिंग का काम करता है।

77 लाख रुपये की ठगी के मामले में बड़ा एक्शन  : वहीं प्रवेश 12वीं पास है और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। सुरेंद्र, प्रवेश के पास ही चालक का काम करता है। केशव व प्रवेश पड़ोसी हैं। इस खाते में ठगी के कुल 45 लाख रुपये आए थे। आरोपियों को 5 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। डिजिटल अरेस्ट कर 77 लाख रुपये की ठगी के मामले में इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
दूसरे मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने यूपी फर्रुखाबाद निवासी प्रांशु यादव (20) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने रुपयों के लालच में सुमित का खाता खरीदकर टेलीग्राम एप के जरिये किसी को बेचा था। प्रांशु बीएससी की पढ़ाई कर चुका है। इसके उपलब्ध कराए गए खाते में ठगी के 1 लाख रुपये आए थे। गलत नंबर पर रिचार्ज के चलते रिफंड पाने को कस्टमर केयर नंबर ऑनलाइन ढूंढकर संपर्क किया था। ठगों ने कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर 1239626 रुपये ठग लिए थे। इसी मामले में जांच करते हुए साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस : सूंदर आश्रम में मूक बधिर वरिष्ठ नाकरीकों का खन्ना ने किया सम्मान

होशियारपुर l पूर्व सांसद व लाला सूंदर दास कपूर चेरिटेबल सोसाइटी फॉर डेफ एंड म्यूट के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना द्वारा मूक बधिर लोगों को समर्पित स्थानीय सुंदर आश्रम में वरिष्ठ नागरिक दिवस के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश भर में आपदा से जान गवाने वाले लोगों को दी श्रद्धांजलि : प्रकट किया शोक

खराब मौसम में रखें अपना और परिवार का ध्यान : जयराम ठाकुर प्रशासन से आग्रह, खतरनाक स्थानों को चिन्हित कर निवारक कदम उठाए एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हार चक्कियां में चैक डैम का लोकार्पण, परगोड़ में वन महोत्सव का शुभारंभ : जल संरक्षण के लिए चैक डैम बनाने का प्लान करे वन विभाग: पठानिया

वन निरीक्षण कुटीर लपियाणा में दो अतिरिक्त कमरे बनाने की घोषणा एएम नाथ। धर्मशाला, शाहपुर, 17 अगस्त। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि जल संरक्षण के लिए चैक डैम बनाने पर विशेष...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हवन यज्ञ व भंडारे के साथ हुआ श्रीमद भागवत कथा का समापन : श्रीमद भागवत से जीव में भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य के भाव उत्पन्न होते और इसके श्रवण मात्र से व्यक्ति के पाप पुण्य में बदल जाते –  श्री आनंद जी महाराज बृंदावन धाम

गढ़शंकर :  माता नैना देवी मंदिर, झोनोवाल में चल रही भागवत कथा संपन्न हो गई। श्रीमद भागवत कथा के समापन के अवसर पर हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान भारी...
Translate »
error: Content is protected !!