डिप्टी स्पीकर के ओएसडी चरनजीत सिंह चन्नी को सौंपा : पंजाब निर्माण यूनियन गढ़शंकर ने डिप्टी स्पीकर को मांगपत्र को देने के लिए

by

गढ़शंकर – पंजाब निर्माण यूनियन गढ़शंकर ने राज्य प्रधान कामरेड गंगाप्रसाद के दिशा निर्देश पर पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जयकिशन सिंह रोड़ी को मांगपत्र मुख्यमंत्री पंजाब को देने के लिए उनके ओएसडी चरनजीत सिंह चन्नी को सौंपा। इस मांगपत्र के संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि किरत विभाग पंजाब द्वारा निर्माण मजदूरों को ऑनलाइन व ऑफलाइन किया जाए व बंद पड़े सेवा केंद्रों को दोबारा शुरू किया जाए, निर्माण मजदूरों को भलाई योजनाओं का लाभ लेने के लिए शर्तों को खत्म किया जाए, यूनियन के प्रतिनिधियों को बोर्ड में सदस्य नियुक्त किया जाए, तहसील कमेटियों में भी उन्हें शामिल किया जाए, जिन लाभपात्रों की मौत हो चुकी है उनके परिजनों को एक्सग्रेसिया ग्रांट मिल रही हैं लेकिन पेंशन नही मिल रही उनकी पेंशन जल्द शुरू की जाए, 60 वर्ष के लोगों को कम से कम 9 हजार पेंशन दी जाए, निर्माण मजदूरों को रजिस्टर करने, वेरिफिकेशन और तसदीक करने का अधिकार ट्रेड यूनियन को दिया जाए, लाभपात्रों को दो बच्चों की शर्त खत्म कर पहले की तरह बच्चों को वजीफा दिया जाए, बैंको को मर्ज करने पर पैसेएफ एस सी रोड ठीक कर खातों में डाले जाए, हर प्रकार की शोध करने का अधिकार जिले के सहायक लेबर अफसर को दिया जाए,बोर्ड दे रजिस्टर लाभपात्रों के बच्चों को वर्दियां व स्टेशनरी भत्ता एक लाख से डेढ़ लाख रुपये किया जाए, लाभपात्रों की एलटीसी बीस हजार रुपये की जाए, प्रसूता पर दस हजार किया जाए और यह योजना बेटे बेटी दोनों पर हो,बी ओ सी डब्ल्यू में आउट सोर्सिंग कम कर सभी कर्मचारियों को पक्का किया जाए व रेत-बजरी-इट-सीमेंट और निर्माण कार्य मे इस्तेमाल करने के लिए रेत के दाम कम किया जाए। इस दौरान शिंगारा राम भजल, सुच्चा सिंह स्तनोर, मिथलेश कुमार, राम प्रवेश पटेल, संजीद यादव, गुड़ु कुमार व कुलविंदर ने मांगपत्र चरनजीत सिंह चन्नी को सौंपा। इस दौरान चरनजीत सिंह चन्नी ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनका मांगपत्र डिप्टी स्पीकर साहेब मुख्यमंत्री तक पहुंचा देंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एडीसी ने प्रधानमंत्री कौशल केंद्र में इमरजेंसी मैडिकल टेक्नीशियन बेसिक कोर्स की करवाई शुरुआत

होशियारपुर : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) हरबीर सिंह ने प्रधान मंत्री कौशल केंद्र में इमरजेंसी मैडिकल टेक्नीशियन बेसिक कोर्स की शुरुआत करवाई। इस दौरान उन्होंने बच्चों को हैल्थ केयर सिस्टम के अंतर्गत बुनियादी सहायता...
article-image
पंजाब

मां-बेटे समेत तीन की दर्दनाक मौत : कार और मिनी बस की जोरदार टक्कर

तरनतारन। रविवार को अमृतसर खेमकरण मार्ग क्षेत्र कस्बा अमरकोट के पास मारुति कार व मिनी बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे के दौरान कार चला रहे नाबालिग लड़के वीरपाल सिंह, उसकी...
article-image
पंजाब

तस्कर के खिलाफ कार्रवाई, मुक्तसर में 5.60 लाख की प्रापर्टी फ्रीज,घर के बाहर नोटिस चिपकाया

श्री मुक्तसर साहिब । श्री मुक्तसर साहिब मेंपुलिस ने मलोट के गांव लक्खेवाली में एक नशा तस्कर की 5.60 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज की है। मलोट के डीएसपी अंग्रेज सिंह और लक्खेवाली थाना...
article-image
पंजाब

चुनावों के बाद जल्द ही पंजाब की सरकार भी चली जाएगी : अरविंद खन्ना

बरनाला। लोकसभा चुनावों के बाद जल्द ही पंजाब की सरकार भी चली जाएगी, क्योंकि पंजाब में शराब घोटाला, रेत माफिया घोटाला के साथ साथ बहुत से घोटाले हो रहे हैं।  यह बात भाजपा के...
Translate »
error: Content is protected !!