एडीसी ने प्रधानमंत्री कौशल केंद्र में इमरजेंसी मैडिकल टेक्नीशियन बेसिक कोर्स की करवाई शुरुआत

by

होशियारपुर : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) हरबीर सिंह ने प्रधान मंत्री कौशल केंद्र में इमरजेंसी मैडिकल टेक्नीशियन बेसिक कोर्स की शुरुआत करवाई। इस दौरान उन्होंने बच्चों को हैल्थ केयर सिस्टम के अंतर्गत बुनियादी सहायता देने के लिए प्रोत्साहित किया व बताया कि इस कोर्स का सारा खर्च सरकार की ओर से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से वर्चूअल माध्यम से पूरे देश में 111 हैल्थ केयर ट्रेनिंग संस्थानों का उद्घाटन किया गया। इन संस्थानों में भारत सरकार के कौशल विकास मंत्रालय की ओर से 6 कोर्सों को शुरु किया गया।
ए.डी.सी ने इस दौरान अधिक से अधिक नौजवानों को प्रधान मंत्री कौशल केंद्र में चलाए जा रहे कोर्सों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रधान मंत्री कौशल केंद्र के सैंटर इंचार्ज अनमोल सिंह की ओर से आए मेहमानों का धन्यवाद किया गया। इस दौरान उनके साथ स्किल डेवलेपमेंट मिशन की ओर से महिंदर सिंह राणा, रमन भारती, सुनील कुमार व जिला रोजगार ब्यूरो से मंगेश सूद व आदित्य राणा भी शामिल हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गांव कितना मेें श्री गुरू गोबिंद सिंह का प्रकाशोत्सव मनाया

गढ़शंकर : गढ़शंकर के गांव कितना के गुरूद्वारा गुरूनानक प्रकाश में गांव वासियों द्वारा श्री गूरू गोबिंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव श्रद्धा व उत्साह से मनाया गया। पाठ के भोग पश्चात कीर्तनी जत्थे ने...
article-image
पंजाब

15 वर्षीय छात्र से कुकर्म : पहले मालिश सर ने करवाई और फिर किया कुकर्म…पटियाला में राष्ट्रीय अवॉर्डी टीचर बना हैवान

पटियाला ।  नाभा थाना कोतवाली में एक राष्ट्रीय व स्टेट अवॉर्डी डीपीई ने अपने ही 15 वर्षीय छात्र से कुकर्म कर दिया। इस घटना को राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री से सम्मान प्राप्त खेल अध्यापक ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के 10 खिलाड़ी नेपाल में दिखाएंगे दम : डीसी मंडी ने भारतीय ध्वज सौंपकर टीम को किया रवाना

 एएम नाथ। मंडी, 28 अप्रैल। नेपाल में आयोजित होने वाली 7वीं एशियन स्वात (फ्रेंच किकबॉक्सिंग) प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में चयनित हिमाचल प्रदेश के 10 खिलाड़ियों को उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने भारतीय...
Translate »
error: Content is protected !!