हैंडीक्राफ्ट जैसी लुप्त हो रही कलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए लगाया गया है क्राफ्ट्स बाजार: ब्रह्मशंकर जिंपा

by

होशियारपुर, 20 मार्च: भारतीय संस्कृति को दर्शाता क्राफ्ट्स बाजार होशियारपुर के लाजवंती आउटडोर स्टेडियम में शुरु  हो गया है और इस बाजार की शुरु आत कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री ब्रह्मशंकर जिंपा व शिल्प गुरु श्री रुपन मठारु की ओर से की गई। इस मौके पर डिप्टी कमिश्रर श्रीमती अपनीत रियात, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(शहरी विकास) श्री हिमांशु जैन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) श्री संदीप सिंह व एस.डी.एम. श्री शिवराज सिंह बल भी विशेष तौर पर मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने देश के 14 राज्यों व 2 केंद्रीय शासित प्रदेशों से आए दस्तकारों के स्टालों का दौरा कर दस्तकारों की हौंसला आफजाई की। उन्होंने कहा कि क्राफ्ट्स बाजार हैंडीक्राफ्ट जैसी लुप्त हो रही कलाओं को उजागर कर रहा है, इस लिए अधिक से अधिक लोगों को इस क्राफ्ट्स बाजार में शिरकत कर इन मेहनतकश शिल्पकारों का हौंसला बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से शिल्पकारों व बुनकरों के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अलग-अलग राज्यों के कलाकार व कारीगर इस क्राफ्ट्स बाजार में पहुंचे हैं और जहां कारीगरों की ओर से अपने हाथों से बनाई वस्तुओं की बिक्री की जा रही है, वहीं अलग-अलग राज्यों की संस्कृति का प्रतीक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए जा रहे हैं। उन्होंने अपील की कि अधिक से अधिक लोगों को बच्चों सहित इस क्राफ्ट्स बाजार में शिरकत करनी चाहिए, क्योंकि यहां आकर भारतीय संस्कृति को नजदीक से देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अलग-अलग राज्यों की बोली, संस्कृति, खान-पान व कलाकृतियों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्वंय सहायता समूहों की ओर से भी विशेष तौर पर स्टाल लगा कर संदेश दिया जा रहा है कि नौजवानों को अपने पैरों पर खड़े होने का यह एक अच्छा प्लेटफार्म है।
डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने क्राफ्ट्स बाजार में आने पर कैबिनेट मंंत्री व अन्य गणमान्यों का स्वागत किया और बताया कि क्राफ्ट्स बाजार 29 मार्च तक चलेगा और लोग रोजाना सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक इस बाजार में आ सकते हैं। उन्होंने बताया कि 24 मार्च को सांय 7 बजे प्रसिद्ध पंजाबी गायब सतिंदर सरताज व 26 मार्च को सांय 7 बजे स्टैंडअप कामेडियन मनप्रीत सिंह दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि वे खुद भी क्राफ्ट्स बाजार में आए और अन्य लोगों को भी यहां आने के लिए प्रेरित करें ताकि दूर दराज से आए कारीगरों का हौंसला बढ़ाया जा सके।
पहले दिन मुरली राजस्थानी की ओर से पंजाब के लोक गीत के अलावा राज्यों के लोक नृत्य जिनमें बीहू(असम), पांथी(छत्तीसगढ़), घूमर(हरियाणा), छपेली(उत्तराखंड), पांग चोलम, ढोल चोलम(मनीपुर), कालबेलिया(राजस्थान) बरसाने की होली(उत्तर प्रदेश) का प्रदर्शन कर लोगों का मनोरंजन किया गया।
इस मौके पर जिला लोक संपर्क अधिकारी श्री हाकम थापर, जिला विकास फैलो श्री आदित्य मदान, सहायक लोक संपर्क अधिकारी श्री लोकेश कुमार, चंद्र प्रकाश, अंकुर शर्मा के अलावा अलग-अलग विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

 केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु में बढ़ोतरी पर सरकार का रूख साफ

हर कर्मचारी की नौकरी को लेकर पद व विभाग अनुसार उसकी रिटायरमेंट को लेकर सरकार की ओर से उम्र निर्धारित गई है। अब रिटायरमेंट की उम्र  को सरकार अब पहले से भी ज्यादा करने...
article-image
पंजाब

On the second day of

Hoshiarpur/Sept.18/Daljeet Ajnoha :   Dr. Amandeep Kaur, Commissioner, Municipal Corporation Hoshiarpur, while giving information, said that the Government of India has organized a cleanliness program under the ‘Swachhata Hi Seva’ campaign from 14 September 2024...
article-image
पंजाब

तनूली गांव में पुल पर बना गहरा खड्डा कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : होशियारपुर-फगवाड़ा मुख्य मार्ग पर तनूली गांव में पुल की हालत दिन-प्रतिदिन खस्ता होती जा रही है। इस पुल पर एक बड़ा खड्डा बन रहा है, जो रोजाना आने जाने वाले वाहनों...
article-image
पंजाब

61वा ऑल इंडिया प्रिंसिपल हरभजन सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट धूमधाम से शुरू हुआ : खालसा कालेज, दिल्ली एफसी दिल्ली व सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल माहिलपुर ने ने पहले दिन की जीत दर्ज

माहिलपुर , 15 फ़रवरी : कुलवंत सिंह संघा प्रधान प्रिंसिपल हरभजन सिंह सपोर्टिंग क्लब माहिलपुर व प्रवासी भारतीयों और माहिलपुर इलाके के खेलप्रेमियों के सहयोग से 61वा ऑल इंडिया प्रिंसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल फुटबॉल...
Translate »
error: Content is protected !!