संसदीय कोटे से स्थापित ओपन एयर जिम का सांसद तिवारी ने किया उदघाटन  : एक स्वस्थ व्यक्ति ही अच्छा नागरिक बनकर समाज को सशक्त कर सकता है – सांसद मनीष तिवारी

by
रूपनगर, 8 अक्टूबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि एक स्वस्थ व्यक्ति ही अच्छा नागरिक बनकर समाज को सशक्त कर सकता है और इसके लिए रोजाना कसरत करनी जरूरी है। वह अपने संसदीय कोटे से 6.78 लाख रुपए की ग्रांट से दशमेश कालोनी में स्थापित किए गए ओपन एयर जिम को लोकार्पित करने के अवसर पर उपस्थिति को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर सांसद तिवारी ने कहा कि स्वास्थ्य ही असली धन होता है और इस धन को संभाल कर रखना चाहिए। यह ओपन एयर जिम लोगों को सैर के साथ – साथ खुले में कसरत करने का अवसर भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति ही अच्छा नागरिक बनकर समाज को सशक्त कर सकता है। तिवारी ने कहा कि वह अपने संसदीय कोटे से लगातार विभिन्न विकास कार्य हेतु ग्रांट जारी कर रहे हैं, क्योंकि विकास दावों से नहीं, काम करने से होता है और कांग्रेस विकास की राजनीति करने में विश्वास रखती है।
इस दौरान अन्य के अलावा, हलका इंचार्ज रोपड़ और महाशिव इंडियन यूथ कांग्रेस बरिंदर ढिल्लो, पार्षद सरबजीत सिंह, पार्षद अमरजीत जोली, पार्षद चरणजीत सिंह चन्नी, पार्षद परमिंदर पिंका, सरबजीत हुंदल, शिव दयाल, जसवीर जस्सी, अशोक शर्मा, अमरजीत सिंह, भूपेंद्र गग्गू, कृष्ण सिक्का, राजेंद्र राणा, जगदीप सिंह, नार सिंह, मलकीत सिंह, सतेंद्र कुमार, विपनदीप, अमीन चंद, हरमन सिंह बाठ, परमजीत सिंह, बलविंदर सिंह, कमलजीत ओबेरॉय, भाग सिंह, प्रेम सिंह, राजेश जस्सी, इंदुशेखर जोशी, जगपाल जैकी, रंजीत सिंह, नरेंद्रजीत ओबेरॉय, भूपेंद्र सिंह, संजीव वर्मा, जसमेर सिंह, जसवीर सिंह, हिम्मत धीमान, हरीश कुमार, सुखबीर सिंह, साहिल वर्मा, हरसिमरन सिंह, गगनदीप सिंह, संदीप सैनी, रणबीर सिंह, अवतार सिंह, राजेंद्र सिंह, मिंटू ओबेरॉय भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चंडीगढ़ में प्रदर्शन के दौरान झड़प : विधायक मनप्रीत अयाली और 14 अन्य पर मामला दर्ज

डीगढ़, 30 जुलाई :  चंडीगढ़ पुलिस ने बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास का घेराव करने जा रहे ‘वारिस पंजाब दे’ के समर्थकों को रोकने के दौरान हुई पुलिस झड़प के...
article-image
पंजाब

विद्यार्थियों की 42 प्रतिशत वृद्धि के साथ जिले में पहले स्थान पर पहुंचा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल होशियारपुर

– शिक्षा सचिव की ओर जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल प्रिंसिपल को इस उपलब्धि के लिए किया सम्मानित होशियारपुर : स्कूल शिक्षा विभाग की हिदायतों के अनुसार स्कूलों में विद्यार्थियों की गिनती बढऩे पर...
article-image
पंजाब

शनिवार और रविवार को भी सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुले रहेंगे प्रॉपर्टी टैक्स के विशेष काउंटर : ज्योति बाला मट्टू

कमिश्नर ने शहरवासियों से एकमुश्त योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  नगर निगम कमिश्नर ज्योति बाला मट्टू ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब के स्थानीय निकाय...
article-image
पंजाब

310 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार

गढ़शंकर, 18 अक्तूबर (भारद्वाज) : गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति से 310 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कर उसे गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जारी प्रेसनोट में थाना मुखी गढ़शंकर जैपाल...
Translate »
error: Content is protected !!