गुरुद्वारा सिंघ सभा गढ़शंकर में 21 विशेष गुरमति समागमों की लड़ी का 15 गुरमति समागम संपन्न

by
गढ़शंकर, 8 अक्टूबर : गुरु नानक मिशन सेवा सोसायटी व गुरु की रसोई नवांशहर द्वारा धन धन गुरु नानक देव जी महाराज का 554व प्रकाश पर्व जोकि 4,5 व 6 नवंबर को जिला स्तर पर खालसा स्कूल के खेल मैदान में मनाया जा रहा है को समर्पित विभिन्न गांवो में आरंभ किये गए 21 गुरमति समागमों की लड़ी में 15व समागम गुरुद्वारा सिंघ सभा गढ़शंकर में श्रद्धा से मनाया गया। श्री रहरास साहिब जी के पाठ के बाद गुरुद्वारा साहिब के हजूरी रागी भाई परमिंदर सिंह ने शब्द कीर्तन सुनकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके उपरांत छोटे बच्चों ने गुरबाणी गायन किया। भाई भूपिंदर सिंह फिरोजपुरी के जत्थे ने गुरबाणी का मनोहर कीर्तन व कथा विचारों के साथ संगतों को शब्द गुरु के साथ जोडा। भाई परमिंदर सिंह द्वारा अरदास की गई। सोसायटी के मुख्य सेवादार सुरजीत सिंह ने आई संगतों व प्रबंधको का धन्यवाद करते हुए जिला स्तर पर कराए जा रहे महान कीर्तन दरबार को यादगारी बनाने के लिए अपील की। इस अवसर पर सोसायटी द्वारा कीर्तन जत्थों को सन्मान चिन्ह व सिरोपा दिया गया। प्रबंधक कमेटी द्वारा सुरजीत सिंह व अमरीक सिंह गुरु की रसोई को भी सन्मानित किया गया।स्टेज सचिव की सेवा तरलोचन सिंह खटकड़कलां ने निभाई। इस दौरान डॉ जंग बहादर सिंह सदस्य गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, तरलोक सिंह, नरिंदर सिंह, अमृतपाल सिंह, सतपाल सिंह, करपूल सिंह, रोशन सिंह, जे पी सिंह, गुरप्रीत सिंह, जगदीप सिंह, परमिंदर सिंह, हरभजन सिंह सियान, दलजीत सिंह, गियान सिंह, मनमोहन सिंह, दीदार सिंह डीएसपी, महिंदर सिंह जाफरपुर, उत्तम सिंह, कुलजीत सिंह, रमणीक सिंह व भारी संख्या में संगत उपस्थित थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

32 दवाओं के लाइसेंस होंगे रद्द, स्टॉक वापस मंगवाया … सैंपल फेल होने पर कंपनियों को भेजा नोटिस

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में बनीं 32 दवाओं के सैंपल फेल होने के बाद ड्रग विभाग ने कड़ा संज्ञान लेते हुए संबंधित कंपनियों को नोटिस जारी कर दिया है। फेल हुईं...
article-image
पंजाब

रिश्वत मामले में पंजाब के निलंबित डीआईजी भुल्लर की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी

चंडीगढ़, 31 अक्टूबर : चंडीगढ़ में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक अदालत ने रिश्वत के मामले में गिरफ्तार पंजाब के निलंबित पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) हरचरण सिंह भुल्लर की न्यायिक हिरासत शुक्रवार को...
पंजाब

राघव चड्ढा जैसे गद्दारों को पंजाब की जनता कभी माफ नहीं करेगी : चरनजीत सिंह चन्नी

गढ़शंकर l राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने आप को छोड़ भाजपा में होम पर कड़ी प्रतिक्रिया प्रकट करते हुए डिप्टी स्पीकर के ओएसडी व आप हल्का संगठन इंचार्ज चरनजीत...
article-image
पंजाब , समाचार

पंजाब की मंडियों में 28 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आमद, 24 लाख मीट्रिक टन से अधिक की खरीद : लाल चंद कटारूचक्क

दाना मंडी टांडा में लिया खरीद प्रबंधों का जायजा, किसानों के खातों में 647 करोड़ रुपए से अधिक की अदायगी 122 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद के लक्ष्य को पूरा करने के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!