बीड़-बगेहड़ा और जंगलबैरी में आपदा प्रबंधन के प्रति किया जागरुक

by
हमीरपुर 07 अक्तूबर। आपदा जोखिम न्यूनीकरण हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस (आईडीडीआरआर) के अंतर्गत प्रदेश भर में एक अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक चलाए जा रहे समर्थ-2023 अभियान के तहत शनिवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से सुजानपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत बीड-बगेहड़ा और जंगलबैरी में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इन कार्यक्रमों में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध साहिल म्यूजिकल ग्रुप के लोक कलाकारों ने गीत-संगीत एवं नाटक के माध्यम से लोगों को आपदाओं से बचाव के प्रति जागरुक किया।
इस मौके पर ग्राम पंचायत बीड़-बगेहड़ा की वार्ड सदस्य रजनी बाला, ओम प्रकाश, सुरेंद्र कुमार, तृप्ता देवी और ईश्वरी देवी, ग्राम पंचायत जंगलबैरी के प्रधान प्रीतम चंद, वार्ड सदस्य किरण बाला, बिशन दास, सिमरो देवी, हंस राज, राकेश कुमार, संतोष कुमारी, लता देवी और अन्य लोग भी उपस्थित थे। इन्होंने जागरुकता कार्यक्रमों के आयोजन के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का धन्यवाद भी किया।
इस दौरान साहिल म्यूजिकल ग्रुप के लोक कलाकार विक्की बड़ोगा, रमेश चंद, अमर सिंह, रोहित कुमार, विनोद कुमार, अजय कुमार, उपमा ठाकुर, रिशु कुमारी, बबिता एवं अन्य साथियों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नागेला गांव में भाजपा का पोल-खोल अभियान, कांग्रेस पर महिला विरोधी होने का आरोप

भाजपा नेता जय सिंह ने महिला आरक्षण बिल पर समर्थन न देने को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना वादों और योजनाओं को लेकर प्रदेश सरकार पर उठे सवाल एएम नाथ। चम्बा : ग्राम पंचायत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजस्व अधिकारियों की छुट्टियां रदद, कालीनाथ कालेश्वर मंदिर को खाली करवाया , श्रद्वालुओं के लिए 11 जुलाई तक मंदिर के द्वार बंद : आंगनबाड़ी केंद्र, सभी शैक्षणिक संस्थानों सोमवार को रहेगा अवकाश

चक्की पुल यातायात के लिए बंद, कालीनाथ कालेश्वर मंदिर करवाया खाली ब्यास नदी के जल स्तर की हो रही नियमित मॉनिटरिंग धर्मशाला, 09 जुलाई। कांगड़ा जिला में लगातार जारी बारिश को लेकर प्रशासन पूरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास परियोजनाओं में वन स्वीकृति मामलों का तुरंत करें निपटारा: डीसी हेमराज बैरवा

उपायुक्त कार्यालय के सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक* एएम नाथ। धर्मशाला, 30 मई। कांगड़ा जिला प्रशासन ने जिले में विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) और के तहत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिटाके मशरूम को पहचान दिलाने के लिए उठाए जाएंगे कारगर कदम: कुमुद सिंह

  धर्मशाला, 05 जनवरी। कृषि निदेशक कुमुद सिंह ने कहा कि शिटाके मशरूम के उत्पादन में बढ़ोतरी करने के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे। क्षेत्रीय मेलों प्रदर्शनियों, शीतकालीन ग्रीष्मकालीन उत्सवों के माध्यम से शिटाके...
Translate »
error: Content is protected !!