40 गांवों के लिए अपनी सब्जी मंडी और सिंचाई के साधन पूरे करने के लिए किसानों द्वारा चंडीगढ़ में आज लगाई किसान विधानसभा में परमजीत बब्बर ने मुद्दा उठाया

by

गढ़शंकर।  पंजाब विधानसभा की तर्ज पर किसान विधानसभा चंडीगढ़ सेक्टर 40 स्थित शहीद ऊधम सिंह स्मारक हॉल में लगाई गई। जिसमें 117 हलकों से विभिन्न किसान संगठनों के वक्ताओं द्वारा अपने हलकों का प्रतिनिधित्व किया गया, शेर-ए-पंजाब किसान यूनियन द्वारा अपने गढ़शंकर, नवांशहर और बलाचौर हलकों का प्रतिनिधित्व किया गया। जिसमें क्रमशः परमजीत सिंह बब्बर, प्रभजोत सिंह सहोता, सुच्चा सिंह कुक्कड़ माजरा ने अपने हलके के किसानों को आ रही समस्याओं का मुद्दा उठाया गया। जो काम हलके के एमएलए को विधानसभा में करना चाहिए था, लेकिन मजबूर होकर किसानों को अपनी विधानसभा लगाकर अपने हलके के किसान मुद्दे उठाने पड़ रहे हैं। परमजीत सिंह बब्बर द्वारा बीत के 40 गांवों के लिए अपनी सब्जी मंडी और सिंचाई के साधन पूरे करने के लिए मुद्दा उठाया गया।
प्रभजोत सिंह सहोता द्वारा नवांशहर हलके में गन्ना किसानों को आ रही समस्याओं और लैंड पूलिंग पॉलिसी के खिलाफ आवाज बुलंद की गई। सरदार सुच्चा सिंह कुक्कड़ माजरा द्वारा बलाचौर हलके में आवारा पशुओं और नहरी सिंचाई के साधनों की कमी का मुद्दा उठाया गया। इस मौके स्पीकर सुख गिल मोगा ने उपरोक्त सभी मुद्दों पर विचार करके पंजाब सरकार के ध्यान में लाया और इन समस्याओं का समाधान करवाने के लिए आजाद किसान मोर्चे के झंडे तले संयुक्त रूप से संघर्ष करने का वादा किया।  इस मौके शेर-ए-पंजाब किसान यूनियन का प्रतिनिधिमंडल भी उनके साथ उपस्थित था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

On the auspicious occasion of

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 8 : Today, on the auspicious occasion of Raksha Bandhan, Kids Public School organized a self-composed poetry writing competition for the students. The School Director and Principal, Mrs. Aarti Sood, also actively participated...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ऑफिस में जिंदा जलाई महिला : बेटे की शिकायत और सीसीटीवी से खुला राज, एक अधिकारी ग्रिफ्तार

एलआईसी  कार्यालय में आग लगने से मैनेजर की मौत का मामला हादसा नहीं, बल्कि एक सोची-समझी हत्या थी। पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में साथ काम...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज डुमेली के स्टाफ व विद्यार्थियों द्वारा किया गया विशेष प्रयास

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अंतर्गत चल रही शिक्षण संस्था संत बाबा दलीप सिंह मेमोरियल खालसा कॉलेज डुमेली की राष्ट्रीय सेवा योजना व रेड रिबन क्लब ने गांव रामपुर सुंनड़ा के...
Translate »
error: Content is protected !!