हरियाणा के नारायणगढ़ में छिपा था काला अंब थाना का हैड कांस्टेबल

by
एएम नाथ। शिमला :   पुलिस टीम ने दबोचा; डीआईजी क्राइम सीआईडी कर रहे केस की जांच, नाहन लाया जा रहा कर्मचारी
हिमाचल प्रदेश पुलिस व जिला सिरमौर पुलिस के लिए राहत की खबर आई है। सिरमौर पुलिस के पुलिस थाना कालाअंब से लापता हैड कांस्टेबल जसवीर सैनी को स्टेट सीआईडी और सिरमौर पुलिस की टीम ने शुक्रवार को हरियाणा के अंबाला जिला के नारायणगढ़ के समीप से ढूंढ निकाला। पुलिस टीमें हरियाणा, पंजाब व उत्तराखंड समेत कई राज्यों में जसवीर की तलाश के लिए दबिश दे रही थी। गौर हो कि 11 जून की रात से मुख्य आरक्षी जसवीर सैणी लापता था। सीआईडी क्राइम के डीआईजी डा. डीके चौधरी ने मुख्य आरक्षी जसवीर सैनी के बरामद होने की पुष्टि की है।
उन्होंने कहा कि जल्द इस बारे विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। जसवीर सैनी को नाहन लाया जा रहा है। गौरतलब हो कि इस मामले की जांच स्टेट सीआईडी क्राइम डा. डीके चौधरी कर रहे हैं। वह शुक्रवार सुबह से ही कालाअंब थाना में ही डेरा डाले हुए थे। फिलहाल हैड कांस्टेबल जसवीर सेनी के परिजनों में भी खुशी की लहर है की आखिर जसबीर सैनी सुरक्षित है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ब्लाइंड स्कूल बाहोवाल के गोविन्द कुमार द्वारा एम ए पास करने पर खन्ना ने किया सम्मानित….विद्या इंसान के असली नेत्र : खन्ना

होशियारपुर 09 अप्रैल  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि विद्या इंसान के असली नेत्र हैं। खन्ना ने कहा कि कुदरती नेत्रों के होते हुए भी अगर इंसान अगर विद्याहीन है तो...
article-image
पंजाब

Hoshiarpur DC mandates Punjabi for

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.13 : Under the provisions of the Punjab State Language Act 1967 and the State Language (Amendment) Act 2008, all official work in the Punjab secretariat, government/semi-government departments, boards, corporations, and educational institutions...
article-image
पंजाब

मां पर तीन मासूम बच्चों की हत्या का आरोप : मिठाई में जहरीला पदार्थ मिलने से खुला राज

संगरूर में पहले फूड पॉइजनिंग का शक, जांच में मिठाई में खरपतवारनाशक मिलाने की बात सामने आई; मां गिरफ्तार, कथित साथी फरार संगरूर। रक्षाबंधन के दिन बाजार से लाई गई मिठाई खाने के बाद...
Translate »
error: Content is protected !!