डिप्टी स्पीकर जय किशन रोड़ी का अपने पैतृक गांव रोड़ी पहुंचने पर ढोल धमाके के साथ स्वागत

by

कंडी नहर में जल्द पहुंचेगा पानी : स. रोड़ी
गढ़शंकर/पोजेवाल, 10 जुलाई
बलाचौर के साथ लगते गढ़शंकर विधानसभा हलके के विधायक जय किशन रोड़ी के डिप्टी स्पीकर चुने जाने के उपरांत पैतृक गांव रोड़ी पहुंचने गांववासियों की तरफ से उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर ढोल की थाप पर भंगड़ा डाला गया। जबकि पुलिस टुकड़ी ने उन्हें गार्ड आफ आनर पेश किया। इस मौके पर एसपी (एच) मनविन्द्र वीर सिंह एवं एसडीएम बंगा नवनीत कौर बल्ल उपस्थित थीं।
अपने संबोधन में डिप्टी स्पीकर जय किशन रोड़ी ने कहा कि पंजाब में आप सरकार बनने के उपरांत सीएम भगवंत मान द्वारा 6 गारंटियों में से पांच मांगों को पूरा कर दिया गया है। उन्होंने क्षेत्र की मांग कंडी नहर को लेकर भरोसा दिया कि कंडी नहर में जल्द पानी पहुंचेगा। जिससे गढ़शंकर तथा बलाचौर के खेतों तक सिंचाई का पानी मिलने लगेगा। जिसको लेकर उनकी मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा से बातचीत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि नए भर्ती हुए 6650 प्राइमरी अध्यापकों में से गढ़शंकर तथा बलाचौर के स्कूलों को बड़ी संख्या में अध्यापक मिले हैं। उन्होंने कहा कि रोड़ी गांव के विकास के लिए 11 लाख रुपये की विशेष ग्रांट दी जाएगी। इस अवसर पर गांव के गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर नतमस्तक हुए।
उन्होंने कहा कि जहां वह अपनी पार्टी की तरफ से इक सम्मान के लिए सदैव आभारी रहेंगे वहीं क्षेत्र के लोगों के सदैव ऋणी रहेंगे और वह पहले की भांति जमीन के साथ जुड़े रहेंगे। उन्होंने गांव के बुजुर्गों के आशीर्वाद व प्रेम को लेकर शुक्राना करते हुए कहा कि उनके दरवाजे अपने गांव के लोगों के लिए हर समय खुले रहेंगे और उन्हें गांववासियों की सेवा करके प्रसन्नता मिलेगी।
इस मौके पर अशोक कटारिया, महा सिंह रोड़ी, सतनाम सिंह जलालपुर, पवन कुमार रीठू, सरपंच आशा रानी, सरपंच जोगेन्द्र सिंह, डा. प्रेम चंद, बलदीप सिंह सरपंच इब्राहिमपुर, जरनैल सिंह रोड़ी, चरनजीत सिंह चन्नी व सोहन आदोआणा विशेष रुप से मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सोनालिका इंडस्ट्रीज का डीलरशिप नेटवर्क 1000 तक पहुंचाने की योजना: फिलिप वर्गीज

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा ;वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार से विशेष बातचीत में सोनालिका इंडस्ट्रीज के सेल्स और मार्केटिंग के वाइस प्रेसिडेंट फिलिप वर्गीज ने भारत में कंपनी के विस्तार और कृषि तकनीक में क्रांति लाने की...
article-image
पंजाब

4, 5 नवंबर व 2, 3 दिसंबर छुट्टी वाले दिन भी पोलिंग बूथों पर प्राप्त किए जाएंगे दावे व एतराज: कोमल मित्तल

जिला चुनाव अधिकारी ने वोटर सूची संशोधन संबंधी लगाए जाने वाले विशेष कैंपों संबंधी डीईओ को उक्त तिथियों पर स्कूल खोलने संबंधी दिए जरुरी दिशा निर्देश होशियारपुर, 30 अक्टूबर: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी कोमल...
article-image
पंजाब

पाकिस्तान में पंजाब के किसान को 1 महीने की सजा, 50 हजार रुपए जुर्माना : गलती से चला गया पाक सीमा में

फाजिल्का  :  जलालाबाद के गांव खैरे से लापता किसान के बेटे अमृतपाल सिंह को पाकिस्तान की कोर्ट ने सजा सुनाई है। अमृतपाल को विदेशी कानून 1946 के तहत एक महीने की सजा और 50...
article-image
पंजाब

बोड़ा में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता आयोजित 

गढ़शंकर,  29 अक्तूबर: आज सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोड़ा में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान नाटक प्रतियोगिता का आयोजन ब्लॉक नोडल अधिकारी प्रिंसिपल श्री कृपाल सिंह और स्कूल प्रभारी मनजीत सिंह के नेतृत्व में किया गया।...
Translate »
error: Content is protected !!