सीएम मान के बयान पर सियासी हंगामा : विधानसभा तथा हाईकोर्ट के लिए जमीन की मांग को लेकर भडक़े विरोधी

by

चंड़ीगढ़ : हरियाणा की तर्ज पर पंजाब के लिए अलग विधानसभा तथा हाईकोर्ट के लिए जमीन की मांग को लेकर सीएम भगवंत मान को विरोधियों ने घेर लिया है। सीएम के बयान से कांग्रेस गुस्से में है। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष राजा वडिंग तथा विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि मान पंजाब का पक्का नुकसान कर रहे हैं।
उन्हें जमीन मांगने की क्या जरुरत है?
जिस जगह पर मौजूदा पंजाब विधानसभा तथा पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट बनी हुई है, वह इमारत पंजाब की ही है। हरियाणा को यह दोनों इमारतें चंडीगढ़ से बाहर बनानी चाहिएं। बाजवा ने यहां तक कहा कि लगता है कि भगवंत मान ने अपना ट्वीटर अकाउंट दिल्ली को आउटसोर्स कर दिया है। इसके साथ ही अकाली दल ने कहा कि सीएम को ऐसी बेतुकी मांगें नहीं करनी चाहिए?।
वर्णनीय है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट किया था कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चंडीगढ़ में अलग विधानसभा इमारत के लिए जमीन मंजूर कर दी है। जिसके बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान ने ट्वीट करके कहा कि हरियाणा की तर्ज पर पंजाब को भी विधानसभा तथा हाईकोर्ट बनाने के लिए चंडीगढ़ में जमीन दी जाए।
कांग्रेस के विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को विधानसभा तथा हाईकोर्ट की इमारत के लिए अलग जमीन की मांग करके चंडीगढ़ तथा पंजाब के हक को कमजोर न करने के लिए कहा है। इनकी मौजूदा इमारतें पंजाब की ही हैं। इन विरासती इमारतों पर अपना हक छोड़ कर मुख्यमंत्री चंडीगढ़ को यकीनी तौर पर गंवाने का कार्य कर रहे हैं। यदि मुख्यमंत्री सावधान न हुए तो ऐसे बयान पंजाब के हितों केो नुकसान पहुंचाएंगे।
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह राजा वडिंग ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री जी, चंडीगढ़ की जमीनें तथा सरकारी इमारतों पर सिर्फ पंजाब का ही हक है। मिसाल के तौर पर पंजाब पुनर्गठन एक्ट 1966 के तहत यह फैसला किया गया है कि हरियाणा को अलग राजधानी बनाने की जरुरत है। कृपा करके ऐसे बयानों से चंडीगढ़ पर पंजाब के हक को कमजोर न करें’।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अर्बन मुकेरियां में निर्माणाधीन आम आदमी क्लीनिक के कार्यों की डा. शैली बाजवा ने की समीक्षा और निर्माणकार्य की जांच की

जल्द ही लोगों की मिलेंगी अर्बन मुकेरियां का आम आदमी क्लीनिक से स्वास्थ्य सुविधाएं  डॉ. शैली बाजवा नीरज शर्मा, होशियारपुर : अर्बन मुकेरियां में बनाए जा रहे आम आदमी क्लीनिक के निर्माण कार्यों की समीक्षा करने के...
article-image
पंजाब

किशोर अवस्था में  बच्चों के विकास के लिए अध्यापक किस तरह भूमिका अदा कर सकते हे के बारे में पद्दी सूरा सिंह के सरकारी स्कूल में तहसील स्तर का अडोलसेंस प्रोग्राम आयोजित

गढ़शंकर :  गांव पद्दी सूरा सिंह के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल में किशोर अवस्था में  बच्चों के विकास के लिए अध्यापक किस तरह भूमिका अदा कर सकते हे के बारे में जागरूक करने...
पंजाब

डिप्टी कमिश्नर की ओर से लोगों को नाइट कफ्र्यू का मुकम्मल पालन करने की अपील

रात के कफ्र्यू के दौरान जरुरी सेवाएं रहेंगी जारी लोग कफ्र्यू व कोरोना संबंधी हिदायतों का उल्लंघन न करें: एस.एस.पी 54 सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण जारी, 35...
article-image
पंजाब

शिरोमणि अकाली दल बसपा गठबंधन उमीदवार ठेकेदार सुरिंदर सिंह राठा ने नामांकन दाखिल किया।

गढ़शंकर – विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर से आगामी विधानसभा चुनाव में अकाली बसपा गठबंधन के उमीदवार पूर्व विधायक ठेकेदार सुरिंदर सिंह राठा ने अपने समर्थकों के साथ एसडीएम कार्यालय गढ़शंकर पहुंचकर एसडीएम अरविंद कुमार व...
Translate »
error: Content is protected !!