डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया

by

गढ़शंकर :22 जुलाई: परमजीत सिंह हीर की स्मृति में तीसरा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज गढ़शंकर के गांव मोइला वाहिदपुर में गुरूद्वारा श्री गुरु रविदास जी में आयोजित किया गया। विशेष रूप से शामिल हुए डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी की पूरी टीम भी मौजूद थी। बीडीसी नवांशहर के सहयोग से आयोजित इस शिविर में 71 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस अवसर पर रक्तदाताओं को फलदार और छायादार पौधे भी बांटे गए l इस शिविर में युवाओं ने उत्साह से भाग लिया l डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने संबोधित करते प्रबंधकों के प्रयास की सराहना की और रक्तदान को सर्वोत्तम दान बताया। इस अवसर पर मनप्रीत सिंह रौकी ने संदेश दिया कि हम सभी को रक्तदान करना चाहिए ताकि यह किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए उपयोगी हो सके। इस अवसर पर मनप्रीत सिंह रौकी ने शिविर में आए सभी सम्मानित साथियों का आभार व्यक्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जेल में किसी को डालने या धमकाने से आम आदमी पार्टी डरने वालों में नहीं : भाजपा का दूसरा नाम भ्रष्ट जनता पार्टी – डॉ. संदीप पाठक

लुधियाना : भाजपा का दूसरा नाम भ्रष्ट जनता पार्टी बताते हुए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि जेल में किसी को डालने या धमकाने से आम आदमी पार्टी...
article-image
पंजाब

नाबालिग लड़की से रेप : आरोपी शादीशुदा , 5 महीने पहले वह उसे अपने साथ होटल में ले गया था – IPC 506,376,4 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज

लुधियाना : लुधियाना में नाबालिग लड़की से से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक उसे बहला-फुसलाकर 24 अक्तूबर 2023 को अपने साथ एक होटल के कमरे में ले गया। वहां उससे शारीरिक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चीफ इंजीनियर विमल नेगी की रहस्यमयी मौत खुलासा : बिजली विभाग में मचा हड़कंप

एएम नाथ । शिमला :हिमाचल प्रदेश ऊर्जा निगम लिमिटेड  के चीफ़ इंजीनियर विमल नेगी की रहस्यमयी मौत के मामले में नए खुलासे सामने आए हैं. इस घटना ने बिजली विभाग के भीतर हड़कंप मचा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

धर्मेंद्र की पंजाब की प्रॉपर्टी को लेकर बड़ा खुलासा : सनी-बॉबी को मिला कुछ नही…किसको सौंप दी सारी जमीन?

धर्मेंद्र की मौत के बाद से ही उनकी संपत्ति के बंटवारे को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। गत 24 नवंबर 2025 को 89 साल के लिजेंड्री एक्टर ने इस दुनिया...
Translate »
error: Content is protected !!