नाबालिग लड़की से रेप : आरोपी शादीशुदा , 5 महीने पहले वह उसे अपने साथ होटल में ले गया था – IPC 506,376,4 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज

by

लुधियाना : लुधियाना में नाबालिग लड़की से से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक उसे बहला-फुसलाकर 24 अक्तूबर 2023 को अपने साथ एक होटल के कमरे में ले गया। वहां उससे शारीरिक संबंध बनाए। रेप का आरोपी शादीशुदा है और 1 बच्चे का पिता है। थाना लाडोवाल की पुलिस ने आरोपी मनप्रीत सिंह निवासी माजरा खुर्द के खिलाफ धारा IPC 506,376,4 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि आरोपी मनप्रीत की वैल्डिंग की दुकान है। उसके साथ उसकी पहले से ही अच्छी जान पहचान थी। उसे भरोसे में लिया हुआ था। करीब 5 महीने पहले वह उसे अपने साथ एक निजी होटल में ले गया। वहां कमरा नंबर 101 बुक करवाया। कमरे में ले जाकर उसने उससे जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। लड़की के मुताबिक उसने जब शोर मचाया तो आरोपी उसको जान से मारने की धमकी देने लगा। करीब 5 महीने के बाद भी जब आरोपी उसे धमकाने लगा तो उसने अपने परिवार को पूरी घटना बताई। उधर, इस मामले में जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर परगट सिंह मुताबिक केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘आईज ऑन मी’ पोस्टर को सिद्धू मूसेवाला के आधिकारिक पेज पर किया पोस्ट : सिधु मूससेवाला की हत्या से जुड़े राज़ों का खुलासा संभव

चंडीगढ़ : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या को 29 मई 2026 को चार साल पूरे होने वाले हैं l  लेकिन इस मामले का मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ अब भी फरार है। हालाँकि,...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय

बाल्कन ओपन पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप – 6-7 सितंबर 2025, बेलग्रेड, सर्बिया में संपन्न

बेलग्रेड/ सर्बिया/दलजीत अजनोहा ;  द्रोणाचार्य भूपेंद्र धवन के शिष्य गुरदित सिंह ने बाल्कन ओपन क्लासिक एंड इक्विप्ड (बेंच प्रेस/स्क्वाट/डेडलिफ्ट) चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ पावरलिफ्टर बनकर एक बार फिर इतिहास रच दिया। इससे पहले, 2024 में,...
article-image
पंजाब

4 लग्जरी कारें, करोड़ों की संपत्ति जब्त : 600 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में पंजाब में ED का एक्शन

चंडीगढ़।   ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत बाजवा डेवलपर्स लिमिटेड, इसके प्रबंध निदेशक जरनैल सिंह बाजवा और उनके सहयोगियों के खिलाफ गुरुवार को मोहाली के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की। तलाशी के...
Translate »
error: Content is protected !!