डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने ‘मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के अंतर्गत गढ़शंकर से बस को दिखाई हरी झंडी

by

गढ़शंकर से माता नैना देवी, श्री आनंदपुर साहिब, माता चिंतपूर्णी व माता ज्वाला देवी जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की ए.सी वाल्वो बस को किया रवाना

यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का खर्चा पंजाब सरकार करेगी वहन: जय कृष्ण सिंह रौड़ी

गढ़शंकर/होशियारपुर, 01 जनवरी : मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से शुरु की गई ‘मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के अंतर्गत आज डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने माता नैना देवी, श्री आनंदपुर साहिब, माता चिंतपूर्णी व माता ज्वाला देवी जी के दर्शनों के लिए जाने वाली बस को गढ़शंकर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गढ़शंकर से माता नैना देवी, श्री आनंदपुर साहिब, माता चिंतपूर्णी व माता ज्वाला देवी जी की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की बस को रवाना करने के मौके पर डिप्टी स्पीकर रौढ़ी ने कहा कि इस स्कीम के शुरु होने से पंजाब वासियों को देश भर में अलग-अलग तीर्थ स्थानों के दर्शनों के लिए जाने के लिए सफर की सुविधा नि:शुल्क मिली है। उन्होंने कहा कि इस स्कीम के अंतर्गत यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का खर्चा पंजाब सरकार करेगी, जिसमें उनके आने-जाने, ठहरने व खाने-पीने का सारा खर्चा शामिल है। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान ने प्रदेश के आम लोगों की हर छोटी से बड़ी जरुरत का ध्यान रखा है।

डिप्टी स्पीकर ने बताया कि इस स्कीम के अंतर्गत लोगों को अलग-अलग तीर्थ स्थानों की यात्रा करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इसी तरह योजनानुसार अलग-अलग तीर्थ स्थानों के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की बसें लगातार रवाना होती रहेंगी। उन्होंने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अधिक आयु व आर्थिक तंगी के कारण पंजाब व भारत के प्रमुख धार्मिक स्थानों के दर्शन करने से वंचित लोगों के लिए मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा योजना वरदान सिद्ध हो रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की इस विशेष योजना के लिए वित्तिय वर्ष 2023-24 के दौरान 40 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

119 करोड़ के साथ बिस्त दोआब नहर में पानी ड्रेनज में छोडऩे के लिए गेट बनेगा और लिंक करने के लिए फुट ब्रिज : सिंबली के पास से ड्रेनज में छोड़ा पानी नवांशहर के लंगड़ोयाह होता हुया चिट्टी वेईं पहुंचेगा

गढ़शंकर । चिट्टी वेईं में चलते पानी को स्वच्छ बनाने के लिए गांव सिंबली में बिस्त दोआब नहर से सिंबली ड्रेनज में पानी डालने के लिए 119 करोड़ का प्रौजेकट का नींव पत्थर मुख्यमंत्री...
article-image
पंजाब

लुधियाना पश्चिम सीट से जीते संजीव अरोड़ा बनेंगे मंत्री? …सीएम भगवंत मान का बड़ा बयान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार (24 जून) को राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से मुलाकात की. उन्होंने खुद कहा कि उनकी मुलाकात एक शिष्टाचार के तहत हुई है, बाकी उनसे कोई बात नहीं हुई....
Translate »
error: Content is protected !!