नौजवानों को आत्म निर्भर बनाने के लिए स्व रोजगार मेला आज: अपनीत रियात

by

प्रार्थी जरुरी दस्तावेजों सहित सुबह साढ़े नौ बजे पहुंचे जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो
होशियारपुर, 02 नवंबर:
डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि पंजाब सरकार के घर-घर रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो की ओर से 3 दिसंबर को स्व रोजगार मेला लगाया जाएगा, जिसमें अपना कारोबार शुरु करने के चाहवान नौजवान लडक़े व लड़कियां भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि इच्छुक प्रार्थी इस स्व रोजगार मेले में भाग लेने के लिए 3 दिसंबर को सुबह साढ़े नौ बजे जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो में जरुरी कागजात सहित पहुंचे। उन्होंने कहा कि बेरोजगार नौजवानों को स्व रोजगार दिलाने के लिए सरकार की ओर से कई स्कीमें चलाई जा रही व यह स्कीमें नौजवानों को स्व रोजगार के मौके प्रदान कर बेरोजगारी पर नकेल कसने में सहायक सिद्ध हो रही हैं।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इन स्कीमों में अपनी आटा चक्की, करियाना, बेक्री की दुकान, कृषि उपकरण, डेयरी, पोलेट्री फार्मिंग, ब्यूटी पार्लर, ग्राम सुविधा केंद्र खोलने के लिए ऋण एजेंसियों में बेरोजगार प्रार्थी स्व रोजगार के लिए ऋण अप्लाई कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बेरोजगार प्रार्थी जो अपना काम धंधा शुरु करने के चाहवान है व अपने चल रहे काम को और बढ़ाना चाहते हैं, वे इस स्व रोजगार मेले में हिस्सा ले। उन्होंने कहा कि चाहवान प्रार्थी अपना आधार कार्ड, पढ़ाई के सर्टिफिकेट, जाति सर्टिफिकेट, बैंक की कापी, फर्द की कापी व 2 पासपोर्ट साइज फोटो लेकर इन स्व रोजगार मेलों में भाग ले सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाबा जी दो गुता वाले के जन्मदिवस को समर्पित धार्मिक मेले का आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डेरा बाबा दो गुता वाले बैकुंठ धाम मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा क्षेत्र व देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं के सहयोग से मुख्य सेवादार बाबा बाल कृष्ण आनंद के नेतृत्व में गांव भूलेवाल...
article-image
पंजाब

21 साल के युवक की छाती में मारी 3 गोली : बदमाशों ने कार घेरकर किया हमला

तरनतारन : तरनतारन में दिन-दहाड़े गोलियां मारकर 21 साल के नौजवान की हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, कुछ लोग कारों और बाइकों पर सवार होकर नौजवान की कार को घेरने की कोशिश...
article-image
पंजाब

फौजी कॉलोनी में चली गोली, भांजे की मौत और मामा घायल

लुधियाना। शेरपुर कलां स्थित फौजी कॉलोनी में वीरवार रात करीब साढ़े 11 बजे धार्मिक समारोह के दौरान विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि चार से पांच बदमाश तेजधार हथियार और पिस्तौल लेकर...
article-image
पंजाब

निज्जर हत्याकांड : लॉरेंस बिश्नोई पर आरोप तय…अमेरिका ने गोल्डी बराड़ पर रखा दिया 50 हजार डॉलर का इनाम

वॉशिंगटन  : भारत से जुड़े संगठित अपराधों के खिलाफ अमेरिका, कनाडा और यूरोप की कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने संयुक्त रूप से अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई शुरू की है। इस अभियान को ‘ऑपरेशन...
Translate »
error: Content is protected !!