डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने संत सीचेवाल से भूमिगत जल बचाने हेतु की चर्चा

by

गढ़शंकर : पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने पंजाब में भूजल को बचाने के लिए राज्यसभा सदस्य संत सीचेवाल से गंभीर चर्चा की। इस मौके पर उनके साथ ओएसडी चरनजीत सिंह चन्नी भी मौजूद रहे। इस संबंध में जानकारी देते हुए डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने कहा कि पंजाब में भूजल को बचाने के लिए हुई चर्चा में आश्चर्य व्यक्त किया कि भूजल के सरकारी और गैर सरकारी आंकड़ों के अति चिंताजनक होने के बावजूद आवश्यक फसली चक्कर क्यों नहीं अपनाया जा रहा है। उन्होंने भूमिगत जल निकासी के कारण हर साल एक मीटर से अधिक जल स्तर में गिरावट को रोकने की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि किसानों को नहरी पानी से सिंचाईकी ओर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के वादे के मुताबिक कंडी नहर में पानी छोड़ा गया है और किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए नालों की सफाई भी करवाई गई है। उन्होंने कहा कि सिंबली से जालंधर तक चिट्टी बेईं के पुनर्निर्माण का कार्य भी जल्द शुरू किया जा रहा है, जो भूजल को बचाने में काफी मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि राज्यसभा सदस्य संत सीचेवल का पानी बचाने और शुद्ध करने का बहुत अनुभव है। उन्होंने कहा कि संत सीचेवाल मॉडल को हर गांव में अपनाया जाना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने पंजाब के लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर हमने भूजल को बचाने के लिए गंभीर प्रयास नहीं किए तो 2039 तक पंजाब का भूजल खत्म होने की कगार पर पहुंच जाएगा।
फोटो :
संत सीचेवाल से चर्चा करते डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी व ओएसडी चरनजीत सिंह चन्नी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब गौवंश सेवा आयोग के चेयरमैन ने दसूहा के द ग्रेट राजीव दीक्षित गौशाला के कार्यक्रम में की शिरकत

गौवंश की सही संभाल के लिए गऊशालाओं को आत्म निर्भर बनाना जरुरी: सचिन शर्मा होशियारपुर, 09 नवंबर: पंजाब गौ सेवा आयोग के चेयरमैन सचिन शर्मा ने कहा कि गौवंश की सही संभाल के लिए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*औद्योगिक क्षेत्र में लगाए जाएंगे 600 पौधे : उपायुक्त ने औद्योगिक क्षेत्र पंडोगा में किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*

रोहित जसवाल।  ऊना, 30 जुलाई. औैद्योगिक क्षेत्र पंडोगा में बुधवार को वन विभाग के सौजन्य से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त जतिन लाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते...
article-image
दिल्ली , पंजाब

भारतीय उच्चायुक्त को गुरुद्वारा में प्रवेश से रोके जाने का मुद्दा गरमाया : गुरुद्वारा कमेटी की तरफ से भारतीय उच्चायुक्त से माफी मांगी

ग्लासगो : ग्लासगो में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी को गुरुद्वारा में प्रवेश से रोके जाने का मुद्दा गरमाया हुआ है। इसी बीच खबर है कि ग्लासगो गुरु ग्रंथ साहिब गुरुद्वारा कमेटी की तरफ से...
article-image
पंजाब

विश्व पुलिस एवं फायर खेलों में देश व राष्ट्र का नाम रोशन करने वाली बेटी रजनी ने श्री खुरालगढ़ साहिब में टेका माथा 

बेटी रजनी ने हमारे देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया – संत सुरिंदर दास – -सरकार को उसका आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए उसे अच्छे पद पर पदोन्नत करना चाहिए – संत हरबंस...
Translate »
error: Content is protected !!