महिला गिरफ्तार 32 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ : 60 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार।

by

गढ़शंकर : सैला खुर्द पुलिस ने 60 बोतल शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। दर्ज मामले के अनुसार एएसआई वासदेव पुलिस कर्मियों के साथ सैला खुर्द से गज्जर की और जा रहे थे तो पखोवाल गांव के पास एक कार को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें से 60 बोतल शराब की बरामद हुई। कार चालक की पहचान रमनदीप पुत्र गुरदेव राम निवासी बडेसरो थाना माहिलपुर के रूप में हुई। माहिलपुर पुलिस ने रमनदीप को अवैध शराब रखने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
एक अन्य मामले में गढ़शंकर पुलिस ने एक महिला से 32 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कर गिरफ्तार किया है। दर्ज मामले के अनुसार एसआई रविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ देनोवाल खुर्द गांव के पास चेकिंग कर रहे थे तो पैदल आ रही महिला पर संदेह होने पर उसे रोककर तलाशी ली गई तो उसके पास से 32 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। महिला की पहचान अंजना देवी पत्नी अश्वनी कुमार निवासी देनोवाल खुर्द को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिला भाषा अधिकारी डा. जसवंत राय राग साहित्य पुरस्कार से सम्मानित

होशियारपुर, 26 फरवरी :  डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल की ओर से भाषा विभाग पंजाब, जिला भाषा कार्यालय होशियारपुर में बतौर खोज अधिकारी-कम  जिला भाषा अधिकारी सेवा निभा रहे डा. जसवंत राय को इंदरजीत सिंह...
article-image
पंजाब

गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी हुई तो कर देंगे सड़के जाम : निमिषा मेहता

गढ़शंकर।  गढ़शंकर क्षेत्र के गांव नूरपुर जट्टां में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की कड़ी निंदा करते हुए भाजपा की गढ़शंकर हलका प्रभारी निमिशा मेहता ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार

आप नेता जैन का जेल में मसाज करवाने का वीडियो वायरल : भाजपा प्रवक्ता ने मसाज करवाने की वीडियो की शेयर

वीडियो सामने आने पर डिप्टी सीएम सिसोदिया आए जैन के पक्ष में, बोले- जैन बीमार, डाक्टरों की सलाह पर फिजियोथेरेपी ले रहे दिल्ली। आय से अधिक संपत्ति और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल...
Translate »
error: Content is protected !!