डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल कर रहा नशा …पुलिस ने कोर्ट में पेश किया चालान

by

नई दिल्ली : नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (एनएसए) के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खालिस्तान समर्थक व खडूर साहिब से निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह नशे का आदि हो गया है। आरोप है कि जेल में रहते हुए अमृतपाल सिंह नशीले पदार्थों का सेवन कर रहा है।

कुछ दिन पहले पुलिस की तरफ से अकाली दल वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया गया है। उसी चालान रिपोर्ट में अमृतपाल के सहयोगी रहे भगवंत सिंह बाजेके उर्फ प्रधानमंत्री के बयान देकर दावा किया गया है कि अमृतपाल सिंह डिब्रूगढ़ जेल में नशे का आदि हो गया है। हालांकि अमृतपाल सिंह के वकील ने इसे झूठ बताया है और उक्त बयान को कोरी अफवाह बता रहे हैं।

अमृतपाल सिंह का परिवार अमृतपाल सिंह पर लगे एनएसए को हटान के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने की भी तैयारी कर रहा है। अमृतपाल सिंह को पुलिस ने मार्च 2023 में देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोपी को उसके 10 साथियों के साथ आसाम की जेल में बंद किया गया था। अब केवल अमृतपाल सिंह ही डिब्रूगढ़ की जेल मे बंद है। आरोपी ने साल 2024 में लोकसभा चुनाव हलका खडूर साहिब से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ा और जीत गया था।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

खर्च 25 लाख : पुरानी छतों के नीचे फाल सीलिंग, दीवारों पर पेंट और पुराने दरवाजों को रिपेअर

अमृतसर : बिक्रम मजीठिया ने हलका मजीठा के अंतर्गत आती थरिएवाल में शुक्रवार को खुलने जा रहे आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक पर पहुंचे। जहां उन्होंने पुरानी बिल्डिंग को नया रंग देते हुए 25 लाख...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग ने ‘पंजाब से पलायन की बढ़ती प्रवृत्ति’ विषय पर विशेष व्याख्यान का किया आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर के पोस्ट ग्रेजुएट अर्थशास्त्र विभाग ने आज ‘पंजाब से अंतरराष्ट्रीय प्रवास के बढ़ते रुझान’ विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया। इस अवसर...
article-image
पंजाब

लड़ाई झगडे क़े केस में 20 हजार रिश्वत लेते एएसआई को विजिलेंस ने किया ग्रिफ्तार

बठिंडा  :  विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ASI को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी ASI की पहचान बलजीत सिंह के रूप में हुई है जोकि बठिंडा जिले के थाना तलवंडी साबो में...
article-image
पंजाब

90 नशिली गोलियों के साथ एक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

Lगढ़शंकर, 3 नवंबर : माहिलपुर पुलिस ने एक व्यक्ति अविनाश चंद्र उर्फ साबी पुत्र हिमंत दास निवासी गांव मुगोवाल थाना माहिलपुर को 90 नशे की गोलियों के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत...
Translate »
error: Content is protected !!