डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल कर रहा नशा …पुलिस ने कोर्ट में पेश किया चालान

by

नई दिल्ली : नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (एनएसए) के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खालिस्तान समर्थक व खडूर साहिब से निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह नशे का आदि हो गया है। आरोप है कि जेल में रहते हुए अमृतपाल सिंह नशीले पदार्थों का सेवन कर रहा है।

कुछ दिन पहले पुलिस की तरफ से अकाली दल वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया गया है। उसी चालान रिपोर्ट में अमृतपाल के सहयोगी रहे भगवंत सिंह बाजेके उर्फ प्रधानमंत्री के बयान देकर दावा किया गया है कि अमृतपाल सिंह डिब्रूगढ़ जेल में नशे का आदि हो गया है। हालांकि अमृतपाल सिंह के वकील ने इसे झूठ बताया है और उक्त बयान को कोरी अफवाह बता रहे हैं।

अमृतपाल सिंह का परिवार अमृतपाल सिंह पर लगे एनएसए को हटान के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने की भी तैयारी कर रहा है। अमृतपाल सिंह को पुलिस ने मार्च 2023 में देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोपी को उसके 10 साथियों के साथ आसाम की जेल में बंद किया गया था। अब केवल अमृतपाल सिंह ही डिब्रूगढ़ की जेल मे बंद है। आरोपी ने साल 2024 में लोकसभा चुनाव हलका खडूर साहिब से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ा और जीत गया था।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

New park inaugurated in New

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha/July 30 :; A new park built beside the main road in New Jattpur village of Chabewal assembly constituency was inaugurated on Thursday in a ceremony led by Sarpanch Anuradha and organised by...
article-image
पंजाब

कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा पराली के उचित प्रबंधन के लिए खेत दिवस का आयोजन किया

गढ़शंकर के मेहताबपुर व माहिलपुर के भारटा-गनेशपुर में किया गया आयोजन। गढ़शंकर – कृषि विज्ञान केंद्र होशियारपुर द्वारा गढ़शंकर ब्लाक गढ़शंकर के गांव मेहताबपुर व माहिलपुर के भारटा-गनेशपुर में पराली को आग न लगाकर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

14 मार्च को मोगा रैली में अमित शाह भरेंगे कार्यकर्ताओं में जोश : खन्ना

होशियारपुर 5 मार्च  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा की दिनांक 14 मार्च को मोगा जिला में भाजपा की तरफ से एक भव्य रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमें केंद्रीय...
Translate »
error: Content is protected !!