डिब्रूगढ़ से बठिंडा जेल तक काजेल से बाहर आया अमृतपाल का करीबी… हथकड़ी में पिता की चिता को दी मुखाग्नि ‘वारिस पंजाब दे’ का प्रत्याशी है गुरमीत सिंह बुक्कन वाला, विशेष पैरोल पर पहुंचा था अंतिम संस्कार में सफर, अब पिता की अंतिम विदाई के बाद फिर जेल पहुंचे गुरमीत

by

मोगा, 29 अगस्त। मोगा के गांव बुक्कन वाला निवासी और ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह के करीबी साथी गुरमीत सिंह बुक्कन वाला शनिवार को अपने पिता बलबिंदर सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। बलबिंदर सिंह का हाल ही में निधन हुआ था। पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गुरमीत सिंह को विशेष पैरोल पर भटिंडा जेल से बाहर लाया गया था।

गांव बुक्कन वाला में आयोजित अंतिम संस्कार के दौरान गुरमीत सिंह ने नम आंखों से अपने पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान वह भावुक नजर आए। अंतिम संस्कार में ‘वारिस पंजाब दे’ से जुड़े कई नेता और समर्थक भी मौजूद रहे। अमृतपाल सिंह के माता-पिता भी विशेष रूप से अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

एनएसए के तहत असम की जेल में रहे

गुरमीत सिंह बुक्कन वाला को अमृतपाल सिंह के करीबी साथियों में माना जाता है। उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद किया गया था। वर्ष 2025 में अमृतपाल सिंह के कुछ साथियों के साथ गुरमीत सिंह से भी NSA हटाया गया था। इसके बाद उन्हें भटिंडा जेल में रखा गया।

बताया जा रहा है कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए ‘वारिस पंजाब दे’ की ओर से गुरमीत सिंह बुक्कन वाला को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

पिता के अंतिम संस्कार की रस्में पूरी होने के बाद पुलिस ने गुरमीत सिंह को दोबारा हिरासत में ले लिया और उन्हें भटिंडा जेल ले जाया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिना आईएल्ट्स, बिना इंटरव्यू लगातार आ रहे हैं यूके के स्टडी वीज़ा: कनवर अरोड़ा

नवांशहर/ गढ़शंकर : कनवर अरोड़ा कंसल्टेंट के एमडी कनवर अरोड़ा ने बताया कि बिना आईएल्ट्स और बिना इंटरव्यू के आज भी यूके के लगातार वीज़ा आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों...
article-image
पंजाब

नशे के चंगुल से बचाने के लिए नौजवानों को खेल गतिविधियों से जोडऩा जरुरी: जय कृष्ण सिंह रौढ़ी

जिला स्तर पर पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर आने वाली टीमों को दिया गया क्रमश: 21 हजार, 11 हजार व 5 हजार रुपए का पुरस्कार व ममेंटो होशियारपुर, 15 फरवरी: डिप्टी स्पीकर पंजाब...
article-image
पंजाब

खाई में गिरी कार, पिता और बेटी की मौत : बेटे समेत दो लोग घायल

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ननखड़ी इलाके में एक गाड़ी गहरी खाई में गिर गई, जिससे पिता और उसकी बेटी की मौत हो गई, जबकि उसके बेटे समेत...
article-image
पंजाब

केरल राजभवन की रसोई में मांसाहारी भोजन पर रोक का आदेश : कांग्रेस और सीपीएम ने उठाए सवाल

राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर के फैसले पर सियासी विवाद; विपक्ष ने संस्कृति और खानपान की स्वतंत्रता का मुद्दा उठाया केरल। केरल के नए राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर के पदभार संभालने के बाद राजभवन की...
Translate »
error: Content is protected !!