डिब्रूगढ़ से बठिंडा जेल तक काजेल से बाहर आया अमृतपाल का करीबी… हथकड़ी में पिता की चिता को दी मुखाग्नि ‘वारिस पंजाब दे’ का प्रत्याशी है गुरमीत सिंह बुक्कन वाला, विशेष पैरोल पर पहुंचा था अंतिम संस्कार में सफर, अब पिता की अंतिम विदाई के बाद फिर जेल पहुंचे गुरमीत

by

मोगा, 29 अगस्त। मोगा के गांव बुक्कन वाला निवासी और ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह के करीबी साथी गुरमीत सिंह बुक्कन वाला शनिवार को अपने पिता बलबिंदर सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। बलबिंदर सिंह का हाल ही में निधन हुआ था। पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गुरमीत सिंह को विशेष पैरोल पर भटिंडा जेल से बाहर लाया गया था।

गांव बुक्कन वाला में आयोजित अंतिम संस्कार के दौरान गुरमीत सिंह ने नम आंखों से अपने पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान वह भावुक नजर आए। अंतिम संस्कार में ‘वारिस पंजाब दे’ से जुड़े कई नेता और समर्थक भी मौजूद रहे। अमृतपाल सिंह के माता-पिता भी विशेष रूप से अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

एनएसए के तहत असम की जेल में रहे

गुरमीत सिंह बुक्कन वाला को अमृतपाल सिंह के करीबी साथियों में माना जाता है। उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद किया गया था। वर्ष 2025 में अमृतपाल सिंह के कुछ साथियों के साथ गुरमीत सिंह से भी NSA हटाया गया था। इसके बाद उन्हें भटिंडा जेल में रखा गया।

बताया जा रहा है कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए ‘वारिस पंजाब दे’ की ओर से गुरमीत सिंह बुक्कन वाला को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

पिता के अंतिम संस्कार की रस्में पूरी होने के बाद पुलिस ने गुरमीत सिंह को दोबारा हिरासत में ले लिया और उन्हें भटिंडा जेल ले जाया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सयुंक्त लड़ाई लड़कर ही जाति मुक्त समाज का निर्माण किया जा सकता – सिद्धू

डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट की पंजाब इकाई होशियारपुर ने गढ़शंकर में जन जागरूकता सेमीनार करवाया गढ़शंकर । भारत के शोषित समाज की मुक्ति के लिए अपना पूरा जीवन खपा देने वाले डॉ बी.आर. अम्बेडकर की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर हत्याकांड : सेक्टर-34 में हुई थी वारदात; रिंकू मास्टरमाइंड!

चंडीगढ़: पंजाबी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान घटनाक्रम को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही थी कि...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ में लगेगा पेट्रोल का लंगर : मिलेगा 500-1000 का कूपन, मुफ्त iPhone बांटने का प्लान

चंडीगढ़। अमृतसर निवासी राकेश त्रेहन, जिन्हें ‘राजा दी किंग’ के नाम से जाना जाता है, की ओर से चंडीगढ़ में पेट्रोल का लंगर लगाने का ऐलान किया गया है। यह आयोजन 18 अगस्त को...
पंजाब

गौ मांस की पैकिंग कर रहे 13 लोगों को भी पुलिस ने पकड़ा : जिनमें से 12 रोहिंग्या मुस्लिम, जबकि एक बिहार का मुसलमान

जालंधर  :   जालंधर देहात पुलिस ने हिंदू संगठनों की शिकायत और इनपुट पर थाना आदमपुर के गांव घोगड़ी में स्तिथ फैक्ट्री में छापेमारी कर गौ का मांस पकड़ा है। रोड पर स्थित नेहा टोका...
Translate »
error: Content is protected !!