डीएसपी गढ़शंकर जसप्रीत सिंह की ओर से दुकानदारों के साथ की बैठक

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पिछले दिनों कोट फतूही कस्बे के मुख्य बाजार में किरयाने की दुकान पर हुई चोरी को लेकर दुकानदारों में भारी रोष को देखते हुए डीएसपी जसप्रीत सिंह गढ़शंकर विशेष तौर पर कोट फतूही पहुंचे यहां उन्होंने दुकानदारों और प्रमुख लोगों के साथ बैठक की उन्होंने बाजार में स्थिति का जायजा लेते हुए कहा कि बाजार में दुकानदारों द्वारा दुकानों के आगे लगाए गए कैमरे सिर्फ दुकानों के शटर तक ही सीमित हैं, जो गलत है, जबकि यह कैमरे दुकान के बाहर सड़क की तरफ होने चाहिए। दुकानदारों ने पुलिस चौकी में कर्मचारियों की गिनती बढ़ाने, बिस्त दोआब नहर के चौरसता पुल पर देर रात चेक पोस्ट लगाने की मांग की। इस अवसर पर डीएसपी की ओर से पी.सी.आर. के लिए तुरंत मोटरसाइकिल प भेजने के की बात को और नहर के पुल पर जल्द से जल्द अच्छी क्वालिटी के कैमरे लगाने के लिए कहा, बाजार में सुरक्षा गार्ड रखने के लिए कहा और चोरी की दरख्वास्त पर तुरंत मामला दर्ज करने को कहा। इस मौके पर तरन अरोड़ा, राजेश कुमार अरोड़ा, ए एस आई सुखविंदर सिंह, तजिंदर सिंह विक्की, संजीव कुमार पचनंगल, मनप्रीत सिंह खालसा, हरप्रीत सिंह मरवाहा, इंदरजीत अरोड़ा, धरमिंदर सहदेव, दीपक गुप्ता, साहिल गुप्ता, बलजिंदर सिंह, बलवीर चंद, प्रेम नाथ वाधवा, संदीप ढींगरा, सिपल मदान, डॉ. सतनाम सिंह, डॉ. प्रदीप कुमार, हरीश चंद्र सोनी, गोवर्धन लाल, कुशवकरण आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लाइसेंस (अस्थायी) के बिना पटाखे बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: जिले में 19 स्थानों पर पटाखे  बेचने के लिए जारी किए गए हैं 57 अस्थायी लाइसेंस

डिप्टी कमिश्नर ने लाइसेंस धारकों को भी केवल निर्धारित किए गए स्थानों पर पटाखे बेचने के दिए निर्देश होशियारपुर, 20 अक्टूबर: डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस ने कहा कि जिले में अस्थायी लाइसेंस के...
article-image
पंजाब

कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन घायल, मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 17 मार्च : माहिलपुर पुलिस ने रजत पुत्र तरसेम सिंह निवासी तलवंडी सलेम थाना नकोदर जिला जलंधर के बयान पर उनके मोटरसाइकिल को टक्कर मार कर तीन लोगों को घायल करने के आरोप...
article-image
पंजाब

युवक की जहरीली दवा निगलने से मौत, सरपंच समेत चार पर धमकाने के आरोप

परिजनों ने पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार से किया इनकार, मोर्चरी के बाहर धरना; पुलिस बोली- बयान मिलने के बाद होगी कार्रवाई संगरूर, 26 सितंबर। विधानसभा हलका सुनाम के गांव कनोई में 23 वर्षीय युवक...
Translate »
error: Content is protected !!