डीएसपी संधु बर्खास्त – लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू कराने वाले DSP गुरशेर सिंह संधु ?

by
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू केस में आखिरकार पंजाब पुलिस के डिप्टी एसपी गुरशेर सिंह संधु पर गाज गिर गई है। एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की पहचान रखने वाले डीएसपी संधु को पंजाब के डीजीपी ने बर्खास्त कर दिया है।
उनके ऊपर खरार सीआईए की हिरासत में लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू कराने का आरोप है. यह इंटरव्यू साल 2023 में एक निजी समाचार चैनल पर प्रसारित हुआ था. उसके बाद पंजाब पुलिस पर अपराधियों के साथ साठ-गांठ के आरोप लगे थे।
इसके बाद डीजीपी ने मामले की जांच के आदेश दिए थे. साल 2016 बैच के पीपीएस अधिकारी गुरशेर सिंह संधु पहले बीएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट थे। बीएसएफ की नौकरी छोड़ कर साल 2016 में पंजाब पुलिस के लिए चयनित हुए थे। साल 2017 में पीपीएस की ट्रेनिंग के बाद उन्हें पहली तैनाती मोहाली में परिवीक्षाधीन अधिकारी के रूप में मिली थी। इसके बाद वह कुछ समय के लिए मुल्लांपुर में SHO रहे. वहीं प्रोबेशन पूरा होने के बाद पहली बार उन्हें फतेहगढ़ साहिब जिले में डीएसपी अमलोह की पोस्टिंग मिली थी।
एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की रही है पहचान  : वह डीएसपी (सिटी-1) मोहाली, डीएसपी (जांच) मोहाली और डीएसपी (स्पेशल सेल) मोहाली भी रहे. पंजाब पुलिस में तेज तर्रार डीएसपी संधु अपनी कार्यशैली की वजह से ना केवल अधिकारियों के चहेते रहे हैं, बल्कि ताबड़तोड़ एनकाउंटर की वजह से उनकी पहचान एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में बन गई थी। मूल रूप से जालंधर के एक अमीर परिवार से संबंध रखने वाले गुरशेर सिंह संधु दो बेटियों के पिता हैं और खेती बाड़ी की जमीन के अलावा उनका एक पेट्रोल पंप भी है।
एडीजे ने डीजीपी को लिखा था पत्र :  हालांकि बतौर डीएसपी उनका पूरा कार्यकाल काफी विवादित रहा है। इसी साल अगस्त महीने में ही मोहाली के एडीजे हरसिमरनजीत सिंह ने पंजाब के डीजीपी को उनके खिलाफ धोखाधड़ी के एक मामले में जांच के आदेश दिए थे।इस जांच के बाद सितंबर महीने में ही उनके खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया था
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आईएएस परमपाल कौर ने दिया इस्तीफा : भाजपा की टिकट पर बठिंडा से लड़ सकती चुनाव

चंडीगढ़ : पंजाब कैडर की IAS अधिकारी परमपाल कौर ने इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनावों में उम्मीदवार हो सकती हैं। परमपाल कौर पंजाब के पूर्व मंत्री व अकाली नेता सिकंदर...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार — 6.92 ग्राम हेरोइन और 9.89 ग्राम ICE बरामद

पुनीत महाजन l चंडीगढ़, 23 मई :  चंडीगढ़ पुलिस की जिला अपराध शाखा (District Crime Cell) ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई महिला वरिष्ठ पुलिस...
article-image
पंजाब

One day training of officers/

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 23 As per the instructions of Director SIRD Rural Development and Panchayat Department Mohali, from 20 August 2024 to 23 August 2024, one day training of officers/employees of Panchayati Raj Institutions and...
article-image
पंजाब

विक्रमादित्य के समर्थन में यदुपति ठाकुर कार्यकर्ता लेकर पहुंचे हॉलीलॉज…कहा, विक्रमादित्य अकेले नहीं हैं, हम साथ हैं

एएम नाथ। शिमला : लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह के अधिकारियों को लेकर की टिप्पणी के बाद सियासत पूरी तरह से गरमा गई है। विक्रमादित्य सिंह के बयान को कुछ मंत्री सही नहीं...
Translate »
error: Content is protected !!