तबाही की तस्वीरें सारी दुनियां के सामने ले आई : अमेरिका की इस सैटेलाइट एजेंसी ने PAK की खोल दी पूरी पोल

by
भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान के आतंकी और सैन्य ठिकानों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया है। अब अंतरराष्ट्रीय सैटेलाइट एजेंसी मैक्सार टेक्नोलॉजीज द्वारा जारी की गई तस्वीरों ने पाकिस्तान के झूठ को बेनकाब कर दिया है।
इन तस्वीरों में पाकिस्तान के चार प्रमुख एयरबेस-नूर खान, मुशफ, भोलारी और शाहबाज को हुए नुकसान की पुष्टि हुई है। भारत की सटीक सैन्य कार्रवाई ने न सिर्फ पाकिस्तान के सामरिक ढांचे को झटका दिया है, बल्कि उसकी सुरक्षा रणनीति पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। इन हमलों की गूंज अब वैश्विक मंच तक पहुंच गई है।
पाकिस्तान के जिन एयरबेस को नुकसान पहुंचा है, वे उसकी सैन्य शक्ति की रीढ़ माने जाते हैं। खासकर रावलपिंडी का नूर खान एयरबेस, जो VIP मूवमेंट और सेना प्रमुख जैसे वरिष्ठ अधिकारियों के उपयोग में आता है, अब बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सरगोधा में मौजूद पीएएफ मुशफ बेस, जहां न्यूक्लियर प्लेटफॉर्म्स और विशिष्ट स्क्वाड्रन तैनात थे, वहां की तबाही पाकिस्तान के मनोबल को गहरे स्तर तक झकझोरने वाली साबित हुई है।
नूर खान और भोलारी एयरबेस पर बड़ा असर
रावलपिंडी का नूर खान एयरबेस, जो पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से महज 13 किलोमीटर की दूरी पर है, बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। यह एयरबेस राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और सेना प्रमुख जैसे उच्च पदस्थ लोगों के विमानों के लिए प्रमुख केंद्र है। वहीं भोलारी एयरबेस, जिसे पाकिस्तान की भविष्य की रणनीतिक तैयारियों का हिस्सा माना जाता था, अब निशाने पर है। यहां रनवे और संरचनाओं को नुकसान पहुंचा है, जिससे वायुसेना और नौसेना दोनों की क्षमताओं पर असर पड़ा है।
आदमपुर के नाम से कांप जाती है पाकिस्तान की रूह, जानें PM मोदी ने एयरबेस से PAK को क्या संदेश दिया
पीएएफ मुशफ और शाहबाज बेस की हालत चिंताजनक
सरगोधा स्थित पीएएफ मुशफ एयरबेस, जिसे पाकिस्तान का सबसे सुरक्षित एयरबेस माना जाता था, भारतीय सेना के हमलों में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। यह बेस न्यूक्लियर डिलीवरी और कॉम्बैट ट्रेनिंग का प्रमुख केंद्र था। जैकोबाबाद में स्थित पीएएफ शाहबाज बेस की ताजा तस्वीरों में एक संरचना पूरी तरह तबाह दिख रही है। यह बेस तीव्र सैन्य तैनाती के लिए इस्तेमाल होता था और इसकी अहमियत पाकिस्तान की दक्षिणी सुरक्षा नीति में थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

भ्रष्टाचार पर अंकुश से 3,000 करोड़ रुपये की बचत का दावा : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

अर्की में सायर मेले के समापन समारोह में बोले सुखविंद्र सिंह सुक्खू, अगले तीन माह में सीबीएसई स्कूलों में 2,000 और शिक्षकों की होगी नियुक्ति रोहित जसवाल।  अर्की, 19 सितंबर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने वर्चुअल माध्यम से ली एसडीएम एवं बीडीओ की बैठक : ग्रामीण क्षेत्रों में राहत कार्यों के लिए 13 विकास खंडों में 375 करोड़ रुपए के शैलफ पारित

शिमला  – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां वर्चुअल माध्यम से जिला के समस्त एसडीएम एवं बीडीओ की बैठक ली। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में राहत कार्यों के लिए 13 विकास खंडों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लाइव आत्महत्या….लाइव आकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस के हाथ लगा अहम सबूत…रजिस्टर में कई लिखा जानने के लिए पड़े !!

सोशल मीडिया पर लाइव आत्महत्या करने से पहले युवती ने रजिस्टर में लिखी कई बातें एएम नाथ। सोलन : सुबाथू छावनी के साथ लगती शडियाणा पंचायत के ओल्गी गांव में 19 वर्षीय युवती द्वारा...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन

मेरे प्रिय 140 करोड़ परिवारजन, दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और अब बहुत लोगों का अभिप्राय है ये जनसंख्या की दृष्टि से भी हम विश्व में नंबर एक पर हैं। इतना बड़ा विशाल देश,...
Translate »
error: Content is protected !!