जगतार सिंह हवारा को दस दिन की पैरोल दिलाने के लिए सीएम मान ने राज्यपाल को लिखा पत्र

by

चंडीगढ़  : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पत्र लिखकर जगतार सिंह हवारा की बीमार मां की स्वास्थ्य स्थिति का हवाला देते हुए उनकी पैरोल की मांग की है।

अपने पत्र में मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से मानवीय और पारिवारिक आधार पर इस मामले पर विचार करने का आग्रह किया है।

भगवंत मान ने अपने पत्र में लिखा है कि हवारा की मां की तबीयत ठीक नहीं रहती है। ऐसे में मां की देखभाल के लिए हवारा को जेल से कुछ दिन की मोहलत दी जाए। हवारा उग्रवादी समूह बब्बर खालसा से जुड़ा था और पूर्व सीएम बेअंत सिंह की हत्या के मामले में वह दोषी है। इसी केस में वह फिलहाल सजा काट रहा है।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की पंजाब सचिवालय के बाहर 31 अगस्त, 1995 हत्या कर दी गई थी। बेअंत सिंह उस वक्त पंजाब के मुख्यमंत्री थे। बेअंत सिंह की हत्या में दिलावर सिंह नाम का शख्स भी शामिल था, जो आत्मघाती हमलावर के तौर पर वहां आया था। हवारा और बलवंत सिंह को इस मामले में ट्रायल कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई थी। हालांकि 2010 में हवारा की सजा को उम्रकैद में तब्दील कर दिया गया।

न्यायालय ने आदेश दिया था कि हवारा को पूरी जिंदगी जेल में ही रहना होगा। वहीं बलवंत सिंह की फांसी की सजा को अदालत ने बरकरार रखा था। जगतार सिंह हवारा के लिए खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान के पैरोल मांगने पर पंजाब में अगले कुछ दिनों में राजनीति भी तेज हो सकती है।

भारतीय जनता पार्टी लगातार यह आरोप लगाती रही है कि आम आदमी पार्टी सरकार कट्टरपंथी तत्वों को बढ़ावा देती है। भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं। रवनीत सिंह बिट्टू भी भगवंत मान पर कई बार खालिस्तानी तत्वों को बढ़ावा देने के आरोप लगा चुके हैं।

पंजाब पुलिस ने शनिवार को बताया है कि बटाला में पुलिस चौकी पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। एक अगस्त को बटाला के अर्बन एस्टेट पुलिस चौकी पर हमला हुआ था। इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों ही नाबालिग हैं। ग्रेनेड हमले में कोई घायल नहीं हुआ था।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चोरों का आतंक : इनवर्टर, पंखे व टूटिया चोरी

माहिलपुर  , 6 अक्तूबर  : माहिलपुर में चोरों का आतंक चर्म पर है और वह दिन दिहाड़े चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं लेकिन पुलिस उन्हें पकड़ पाने में असमर्थ दिख रही...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

शिवालिक पहाड़ों के बीचोबीच दो गाड़िया हादसा ग्रस्त : फोर्ड फिगो को आग लगने से बुरी तरह जली, दूसरी बोलेरो खाई में अनियंत्रित होकर गिरी

दोनों गाड़ियों में सवार बाल बाल बचे गढ़शंकर: गढ़शंकर-नंगल मुख्य मार्ग पर पहाड़ों के बीच शाहपुर घाटे में दो गाडियां हादसागरसत हो गई। एक गाड़ी को आग लगने से बुरी तरह जली गई जबकि...
article-image
पंजाब

हाईकोर्ट ने कहा : डीजीपी व गृह सचिव हाजिर होकर दें जवाब – अपना कर्तव्य निभाने में पंजाब पुलिस नाकाम,

 चंडीगढ़  :   भगोड़ा करार दिए जा चुके वरिंदर पाल सिंह उर्फ वीपी सिंह उर्फ वीपी हांडा की एफआईआर दर्ज होने के चार साल बाद भी गिरफ्तारी न होने पर पंजाब पुलिस को नाकाम बताते...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर की जसप्रीत बनी चर्टड अकाऊटैंट

गढ़शंकर: जज कालोनी गढ़शंकर की रहने वाली जसप्रीत कौर पुत्री प्रगट सिंह चार्टड अकाऊटैंट वनी। सरकारी हाई स्कूल पनाम से हाई स्कूल से दसवीं व बारहवीं करने के बाद बबर अकाली मोमोरियल खालसा कालेज...
Translate »
error: Content is protected !!