डीजीपी समेत 3 आईएएस अधिकारियों पर हाईकोर्ट ने लगाया 2 लाख का जुर्माना

by

चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब में मोडिफाई किए वाहनों के खिलाफ ढिलाई बरतने के मामले में सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने पंजाब के डीजीपी गौरव यादव और तीन आईएएस अधिकारियों-प्रदीप कुमार, जितेंद्र जोरवाल और मनीष कुमार पर 2 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।

कोर्ट ने कहा कि यह जुर्माना अधिकारियों के वेतन से काटकर पंजाब मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराया जाए। इससे पहले भी इन अधिकारियों पर 1 लाख का जुर्माना लगाया जा चुका है, लेकिन अदालत के आदेशों का सही तरीके से पालन नहीं किया गया।

यह मामला मोडिफाई किए वाहनों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई न करने से जुड़ा है। अदालत ने पहले ही आदेश दिया था कि ऐसे वाहनों के खिलाफ नियमित रूप से चालान काटे जाएं और रिपोर्ट दाखिल की जाए, लेकिन अधिकारियों से अदालत के आदेशों की लगातार अनदेखी हुई।

हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि संबंधित अधिकारी अदालत के आदेशों की जानबूझकर अवहेलना कर रहे हैं और न्यायिक प्रक्रिया के साथ धोखाधड़ी जैसा व्यवहार कर रहे हैं. अदालत ने अधिकारियों द्वारा दायर की गई उन याचिकाओं को भी खारिज कर दिया, जिनमें उन्होंने जुर्माने और पूर्व आदेशों को संशोधित करने की मांग की थी।

न्यायालय के प्रति असम्मान को दर्शाता है रवैया- कोर्ट ने कहा कि इन अधिकारियों ने पालना रिपोर्ट की जगह दो आवेदन दाखिल कर सिर्फ समय बर्बाद करने की कोशिश की. कोर्ट ने कहा कि यह रवैया गंभीर गैर-जिम्मेदारी और न्यायालय के प्रति असम्मान को दर्शाता है।

वर्ष 2023 में ‘शहीद भगत सिंह मिनी ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन पंजाब बनाम पंजाब राज्य’ मामले में अदालत ने आदेश दिया था कि मोडिफाइड वाहनों के खिलाफ नियमित कार्रवाई होनी चाहिए। अदालत ने पाया कि कई महीनों तक ऐसे वाहनों के खिलाफ न तो कोई अभियान चलाया गया और न ही चालान जारी किए गए। बार-बार निर्देशों के बावजूद व्यापक अनुपालन रिपोर्ट दाखिल नहीं की गई और जो रिपोर्टें दी गईं, उनमें परस्पर विरोधाभास पाया गया।

अब अदालत ने आदेश दिया है कि सभी अधिकारी व्यक्तिगत रूप से अपनी अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करें और पहले लगाए गए 1 लाख रुपए के जुर्माने के साथ-साथ नए 2 लाख रुपए के जुर्माने की राशि भी वेतन से काटकर जमा करें अगली सुनवाई 27 नवंबर को होगी, जिसमें कोर्ट इन अधिकारियों की वास्तविक अनुपालन स्थिति की समीक्षा करेगी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय, तपोवन….

एएम नाथ I तपोवन : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलेरा, मोरथू, शाहपुर तथा राजकीय महाविद्यालय सिहुन्ता के बच्चों ने देखी विधान सभा की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात। धर्मशालाः आज अपराह्न 1:30...
article-image
हिमाचल प्रदेश

60 वर्ष से अधिक आयु में वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त को जिला ऊना में आए 5701 आवेदन

ऊना :  बजट 2022-23 में वृद्धावस्था पेंशन के लिए आयु सीमा 70 वर्ष से घटाकर 60 वर्ष करने के प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक निर्णय के बाद जिला ऊना में अब तक 5701 नए व्यक्तियों...
article-image
पंजाब

शहीद भगत सिंह चैरीटेबल सोसायटी गढ़शंकर द्वारा जरुरतमंद को रेहड़ा रिक्शा भेंट

गढ़शंकर : शहीद भगत सिंह स्मारक गढ़शंकर में जरुरतमंद अनूप सिंह को रेहड़ा रिक्शा शहीद भगत सिंह चैरीटेबल सोसायटी के सुरेन्द्र कुमार भज्जल एवं अविनाश कुमार शर्मा द्वारा भेंट किया। इस मौके पर अध्यक्ष...
article-image
पंजाब

भाजपा ने पंजाब की तीन और सीटों से उतारे उमीदवार : होशियारपुर से सोम प्रकाश की टिकट काट उनकी धर्मपत्नी को दी टिकट

चंडीगढ़ : भाजपा ने पंजाब में तीन और सीटों पर उम्मीदवारों को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतार दिया । भाजपा ने होशियारपुर से मंत्री की सोम प्रकाश की टिकट काट कर उनकी धर्मपत्नी...
Translate »
error: Content is protected !!