पीएचसी पोसी के सरकारी हाई स्कूल डघाम के बच्चों को तंबाकू ने नुकसान संबंधी जागरूक किया गया

by
गढ़शंकर,18 नवंबर: सिविल सर्जन होशियारपुर के आदेशानुसार व सीनियर मेडिकल अफसर पीएचसी पोसी डॉ. रघुवीर सिंह के दिशा-निर्देशानुसार हैल्थ इंस्पेक्टर जसपाल सिंह व उनकी टीम द्वारा पीएचसी पोसी अधीन सरकारी हाई स्कूल डघाम के बच्चों को तंबाकू से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया गया। हेल्थ इंस्पेक्टर जसपाल सिंह विद्यार्थियों को इससे बचने तथा लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल पहुंचने पर मास्टर हरदीप कुमार द्वारा स्वास्थ्य विभाग की टीम का स्वागत किया और मुख्याध्यापिका नवदीप सहगिल ने टीम का धन्यवाद करते बच्चों को चल रही मुहिम युद्ध नशियां विरुद्ध तहत नशों से बचने को लिए प्रेरित किया। इस मौके विद्यार्थियों को तंबाकू का न करने संबंधी शपथ भी दिलाई गई तथा जागरूकता रैली निकाली गई।
 इस अवसर पर हैल्थ इंस्पेक्टर जसपाल सिंह के अलावा अमरनाथ एमपीएचडब्ल्यू, भुपेंद्र पाल एमपीएचडब्ल्यू, जसविंदर सिंह एमपीएचडब्ल्यू तथा समूह स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद थे।
फोटो कैप्शन:
विद्यार्थियों को तंबाकू संबंधी जागरूक करते हैल्थ इंस्पेक्टर जसपाल सिंह तथा उपस्थिति।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

युवक का बुरी तरह से गला सड़ा शव : 8 नवंबर से एक युवक हरीश वर्मा लापता था

गोराया: युवक का बुरी तरह से गला सड़ा शव दिलबाग कॉलोनी में खेतों में से बरामद किया । यह जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. सुखदेव सिंह ने बताया के उन्हें सूचना मिली के खेतों में...
article-image
पंजाब

Excellent Result of B.Ed.

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/May 17 : Under the guidance of Dr. Anoop Kumar, President of D.A.V. College Managing Committee, and Mr. D.L. Anand (Retired Principal), Secretary, the D.A.V. College of Education, Hoshiarpur has achieved...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रशांत किशोर की आक्रामक राजनीति: बिहार में किंग के तौर पर खुद को स्थापित करने की कोशिश

बिहार । जन सुराज अभियान के संस्थापक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) आजकल बिहार की राजनीति में पूरी तरह आक्रामक नजर आ रहे हैं। लंबे समय तक सलाहकार और रणनीतिकार के रूप में...
Translate »
error: Content is protected !!