डीसीडी कोऑपरेटिव सोसायटी के अध्यक्ष मुकेश चंदेल को जयराम ठाकुर ने दी बधाई

by

नए नेतृत्व में समिति प्रगति की नई ऊंचाइयां छुएगी: जयराम ठाकुर

मुकेश चंदेल अध्यक्ष, लाल सिंह व वासुदेव शर्मा उपाध्यक्ष चुने गए

एएम नाथ। शिमला :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने डीसीडी कोऑपरेटिव सोसायटी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोसायटी के अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से चुने गए मुकेश चंदेल तथा उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने वाले लाल सिंह और वासुदेव शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
जयराम ठाकुर ने कहा कि किसी भी सहकारी संस्था की सफलता उसके पदाधिकारियों की कार्यकुशलता, पारदर्शिता और सदस्यों के हितों के प्रति प्रतिबद्धता पर निर्भर करती है। उन्होंने विश्वास जताया कि मुकेश चंदेल के नेतृत्व में सोसायटी नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगी तथा लाल सिंह और वासुदेव शर्मा भी अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करेंगे।
उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के कुशल नेतृत्व, कार्यक्षमता और अटूट प्रतिबद्धता से सोसायटी के सदस्यों के साथ-साथ आम लोगों के हितों का भी संवर्धन होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए नेतृत्व में डीसीडी कोऑपरेटिव सोसायटी निरंतर प्रगति करते हुए सफलता की नई ऊंचाइयों को छुएगी और सहकारिता के क्षेत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत करेगी।
इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने जयराम ठाकुर का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया और सोसायटी से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
जयराम ठाकुर ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि संस्था के हित में किए जा रहे सकारात्मक प्रयासों को उनका सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहेगा। वहीं, नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भी सोसायटी के सदस्यों के हितों को प्राथमिकता देते हुए संस्था को और मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री नेे सीमावर्ती क्षेत्रों में एकीकृत चौकियां स्थापित करने के दिए निर्देश : राज्य की नीतियों में नए विचारों का किया जाएगा समावेशः मुख्यमंत्री

 सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों के सम्मेलन की अध्यक्षता शिमला  :   मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में तीन वर्षों बाद आयोजित प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों तथा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गंगूराम मुसाफिर फिर कांग्रेस में शामिल : प्रतिभा सिंह ने किया मुसाफिर का स्वागत

शिमला : गंगूराम मुसाफिर ने शनिवार को शिमला स्थित राजीव भवन पहुंचकर पूरे दलबल के साथ कांग्रेस में वापसी की। इस दौरान हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी और हिमाचल विधानसभा...
हिमाचल प्रदेश

सेना भर्ती रैली 29 अगस्त से 8 सितंबर तक सुजानपुर टीरा में : सेना भर्ती में भाग लेने के लिए 30 जुलाई तक कर सकते हैं आनलाईन आवेदन

ऊना  : 2 जुलाई: ऊना, हमीरपुर व बिलासपुर के युवाओं के लिए अग्निपथ योजना के तहत सेना भर्ती 29 अगस्त से 8 सितंबर तक सुजानपुर टीरा, जिला हमीरपुर में आयोजित होगी। यह जानकारी सेना...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुदृढ़ स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कार्य योजना तैयार कर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को प्रेषित करने के केंद्रीय मंत्री नड्डा ने दिए निर्देश

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने की अध्यक्षता, आकांक्षी जिला कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित एएम नाथ। चंबा :  केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं...
Translate »
error: Content is protected !!