डीसी ऑफिस ऊना के कलर्क राकेश को मिला राजभाषा पुरस्कार

by

ऊना : 15 सितंबरः उपायुक्त कार्यालय ऊना में कलर्क के रूप में कार्यरत राकेश कुमार को राज्य स्तरीय राजभाषा पुरस्कार से शिमला में सम्मानित किया गया है। उन्हें हिंदी दिवस के उपलक्ष्य पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया। राकेश कुमार की इस उपलब्धि पर आज उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने उन्हें शॉल व टोपी प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि राकेश कुमार एक मेहनती कर्मचारी हैं और बेहतर ढंग से कार्य का निष्पादन करते हैं। वह सरकारी कामकाज को हिंदी भाषा में निपटाने पर विशेष रूचि दिखाते हैं। उन्होंने राकेश कुमार को राज्य स्तरीय राजभाषा पुरस्कार मिलने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त वीरेंद्र शर्मा सहित डीसी ऑफिस के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

OPS – जब तक कांग्रेस सत्ता में, तब तक ओपीएस जारी रहेगी : सुक्खू

धर्मशाला, 24 जनवरी  : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 1.36 लाख सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल कर अपना चुनावी वादे को पूरा किया है। उन्होंने...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रतिभा सिंह ने द्रंग विधानसभा क्षेत्र में किए 89.50 लाख रूपये के उद्घाटन : सरकार असहाय, गरीब व जरूरतमंदों लोगों के सामाजिक व आर्थिक उत्थान के लिए तत्पर – प्रतिभा सिंह

मण्डी, 28 अक्तूबर- प्रदेशवासियों का कल्याण ही राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसी उद्देश्य से वर्तमान सरकार लोगों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। यह बात सांसद व प्रदेश कांग्रेस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचवक्त्र मंदिर में 20 और 21 जनवरी को आयोजित की जाएगी चित्रकला कार्यशाला : उभरते चित्रकारों को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित होगी कार्यशाला

मंडी, 16 जनवरी। भाषा एवं संस्कृति विभाग मंडी पंचवक्त्र मंदिर के परिसर में दो दिवसीय लाइव स्केचिंग कार्यशाला का आयोजन करने जा रहा है। जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया ने बताया कि जिला के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तीसरी बार है जब दिल्ली की कमान किसी महिला के हाथों में होगी – कौन हैं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी सिंह के पति, इस पेशे से हैं जुड़े

दिल्ली की नई सीएम बनकर आतिशी इतिहास रचने जा रही हैं। यह तीसरी बार है जब दिल्ली की कमान किसी महिला के हाथों में होगी।  इस वक्त पूरे देशभर की निगाहें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली...
Translate »
error: Content is protected !!