आइसलैंड की कंपनी के साथ हिमाचल प्रदेश ने किया समझौता : 8 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत के इस सीए स्टोर की भंडारण क्षमता एक हजार टन होगी : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

by

शिमला : आइसलैंड स्थित कंपनी जियोट्रॉपी आइसलैंड नवीन भू-तापीय (जियोथर्मल) प्रौद्योगिकी का उपयोग करके पायलट आधार पर किन्नौर जिले के टापरी में एक नियंत्रित वातावरण (सीए) स्टोर स्थापित करेगी, जिससे स्थानीय सेब उत्पादकों को लाभ होगा। आज यहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की उपस्थिति में इस संबंध में राज्य सरकार और कंपनी के बीच एक समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया।
एचपीएमसी के प्रबंध निदेशक सुदेश कुमार मोख्टा ने राज्य सरकार की ओर से इस पर हस्ताक्षर किए, जबकि जियोट्रॉपी आइसलैंड के अध्यक्ष थॉमस ओटोहैन्सन ने कंपनी का प्रतिनिधित्व किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 8 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत के इस सीए स्टोर की भंडारण क्षमता एक हजार टन होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस परियोजना को साकार करने के लिए कंपनी को हरसंभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि भू-तापीय ऊर्जा एक नवीकरणीय स्रोत है जो ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करता है। यह पर्यावरण को संरक्षित करने के राज्य सरकार के लक्ष्य के अनुरूप है तथा भू-तापीय प्रौद्योगिकी को अपनाना कार्बन फुटप्रिंट को कम करने में भी उपयोगी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश का पहला भू-तापीय प्रौद्योगिकी आधारित सीए स्टोर एक वर्ष की अवधि के भीतर पूरा हो जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में सतलुज घाटी क्षेत्र में और भी भू-तापीय प्रौद्योगिकी आधारित सीए स्टोर स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने राज्य में बिजली उत्पादन के लिए भी आधुनिक युग की इस तकनीक का उपयोग करने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए।
कंपनी के अध्यक्ष थॉमस ओटोहैन्सन ने भंडारण सुविधा के लिए भू-तापीय प्रौद्योगिकी को नियोजित करने के लाभों को रेखांकित किया और परियोजना से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कृषि मंत्री चंद्र कुमार, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, भारत में आइसलैंड के राजदूत गुओनी ब्रैगसन, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, प्रधान सचिव भरत खेड़ा, प्रधान सचिव आरडी नाजिम, सचिव बागवानी सी. पालरासु, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया, ओएसडी गोपाल शर्मा, प्रबंध निदेशक एचपीएसईबीएल हरिकेश मीणा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

देसी शराब 5 से 20 रुपये महंगी :अंग्रेजी, देसी शराब, बीयर, वाइन और विदेशी शराब पर लगाया मिल्क सेस

शिमला : प्रदेश में देसी शराब के दाम 5 से 20 रुपये तक महंगी ही गई हैं। शराब के बढ़े हुए दाम 1 अप्रैल से लागू होंगे। इस बाबत राज्य कर एवं आबकारी विभाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अस्मिता महिला वुशु सिटी लीग 2025 का भव्य शुभारंभ

अस्मिता महिला वुशु सिटी लीग 2025 का भव्य शुभारं लाॅरिएट ग्लोबल स्कूल कथोग में दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन राकेश शर्मा : ज्वालामुखी/तलवाड़ा : अस्मिता महिला वुशु सिटी लीग 2025 का भव्य शुभारंभ आज...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब से 11 और हिमाचल से 49 दवाएँ के सैंपल फेल : CDSCO की जांच में दवायों के 112 सैंपल फेल

चंडीगढ़: देशभर में दवाओं की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की सितंबर 2025 की रिपोर्ट ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। रिपोर्ट के...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

भाजपा न तो कर्मचारी हितैषी और ना महिला हितैषी : कांग्रेस सरकार को गिराने का प्रयास करने पर लोगों में भाजपा के प्रति भारी क्रोध – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

ऊना : एएम नाथ।  हिमाचल में करीब 15 महीने पहले चुनी गई सरकार को गिराने का आर्किटेक्चर और डिजाइन भाजपा ने तैयार किया था और इसमें जयराम ठाकुर जैसे नेताओं ने अहम भूमिका निभाई।...
Translate »
error: Content is protected !!