जब तक सबका टीकाकरण नहीं, तब तक मानें कोविड दिशा-निर्देशः एसडीएम

by
ऊना  – कोविड-19 जागरुकता को लेकर आज एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एसडीएम ने कहा कि कोविड-19 के नए स्ट्रेन के खतरे व पड़ोसी राज्यों में बढ़ रहे मामलों के देखते हुए यह बेहद जरुरी है कि आम जनमानस इसे हल्के में न लें और पूर्व की भांति प्रशासन और सरकार को अपना पूर्ण सहयोग दें।
उन्होंने कहा कि देखा जा रहा है कि सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों, सरकारी कार्यालयों, व्यवसायिक संस्थानों इत्यादि पर अधिकतर लोग मास्क और निर्धारित सामाजिक दूरी के मानकों को अनदेखा कर रहे हैं, परंतु जब तक सभी की वैक्सिनेशन नहीं हो जाती तथा खतरा टल नहीं जाता, तब तक सभी को कोविड नियमों की कड़ाई से अनुपालना करनी चाहिए। एसडीएम ने कहा कि कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए बेहद जरुरी है कि सभी मास्क का प्रयोग करें, निर्धारित सामाजिक दूरी सुनिश्चित करें और हाथों की स्वच्छता सहित अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखें। उन्होंने कहा कि जुकाम, बुखार, खांसी व फ्लू जैसे लक्षण होने पर तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में संपर्क कर उपचार करवांए तथा अपना कोविड टेस्ट अवश्य करवाएं।
उन्होंने तहसीलदार ऊना को ध्वनि प्रसार सेवा के माध्यम से लोगों को कोविड-19 नियमों की अनुपालना करने बारे जागरूक करने को कहा। उन्होंने कहा कि यदि कोई नियमों की अवहेलना करते हुए पाया जाता है तो उसका चालान काट कर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाए। एसडीएम ने नगर परिषद संतोषगढ़, मैहतपुर, ऊना के कार्यकारी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से बैठक कर बाजार और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में मास्क, सैनिटाइजर व सामाजिक दूरी की अनुपालना करवाना सुनिश्चित करवाएं। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को इस दिशा में सख्त कदम उठाने के निर्देश भी दिए।
इस दौरान बीएमओ बसदेहड़ा डॉ. बीके धीमान ने बताया कि उनके क्षेत्राधिकार में अब तक 961 लोगों को वैक्सीनेशन की पहली खुराक और 865 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।
इस अवसर पर तहसीलदार ऊना विजय राय, बीडीओ रमनवीर चौहान, नायब तहसीलदार संजय कुमार व सुरेंद्र कुमार, कार्यकारी अधिकारी नप मैहतपुर वर्षा चैौधरी, एमसी ऊना के सफाई निरीक्षक आशुतोष शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आयुष्मान भारत स्कूल स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम को व्यवहारिक बनाने में कार्य करें विभाग – उपायुक्त

आयुष्मान भारत स्कूल स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित एएम नाथ। शिमला 20 सितंबर आयुष्मान भारत स्कूल स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आज यहाँ उपायुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टैक्स चोरी कर रही लग्जरी बसों पर शिकंजा, 2.69 लाख रुपए जुर्माना वसूला : आरटीओ ऊना रमेश चंद कटोच

ऊना :  बिना टैक्स व अन्य नियमों की अवेहलना करने वाले बस ऑपरेटरों तथा अन्य मालवाहक गाड़ियों पर परिवहन विभाग ऊना ने शिकंजा कसा है। बीती रात 8 बजे से प्रातः 5 बजे तक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

धर्म बदलते ही खत्म हो जाएगा अनुसूचित जाति का दर्जा, सुप्रीम कोर्ट ने फिर दोहराया फैसला…रिव्यू पिटीशन खारिज

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने उसके उस फैसले पर पुनर्विचार करने के अनुरोध वाली याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि अनुसूचित जाति (एससी) समुदाय का कोई व्यक्ति यदि हिंदू,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 24 से 26 जून चम्बा प्रवास पर रहेंगे

24 जून को आषाढ़ नाग मेला के समापन समारोह में होंगे मुख्य अतिथि एएम नाथ। चम्बा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 24 से 26 जून तक जिला चम्बा के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा...
Translate »
error: Content is protected !!