पीने के पानी के दुरूपयोग पर सख्त कार्रवाई करे विभागः वीरेंद्र कंवर

by
ग्रामीण विकास मंत्री ने कुटलैहड़ की विकासात्मक परियोजनाओं पर की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता
ऊना  – जल शक्ति विभाग पेयजल का दुरूपयोग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाए। यह बात ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज थाना कलां में आयोजित एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में लगभग 150 करोड़ रुपए पानी की परियोजनाओं पर खर्च किए जा रहे हैं, इसलिए गर्मी के मौसम में किसी को पानी की समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पेयजल का उपयोग गृह निर्माण में करने, पेयजल लाइन से टुल्लू पंप लगाने, पेयजल का उपयोग सिचाई के लिए करने व जरूरत से ज्यादा पेयजल का भंडारण करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिना नोटिस दिए पानी के कनेक्शन काट दिए जाएं तथा उनसे जुर्माना भी वसूला जाए।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि जल शक्ति विभाग के वाटर गार्डों की जवाबदेही भी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि सभी क्षेत्रों में पानी की बंटवारा बराबर हो सके। कंवर ने कहा कि पानी की कई स्कीमें पूर्ण हो चुकी है और कुछ परियोजनाओं पर युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है। क्षेत्र में पानी की भरपूर उपलब्धता है, लेकिन लोग पानी की बर्बादी न करें।
वीरेंद्र कंवर ने लोगों से भी आग्रह करते हुए कहा कि पेयजल का दुरुपयोग न करें और पानी बचाएं, ताकि सबको पानी मिल सके। उन्होंने लोगों से सहयोग करने की अपील की। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कुटलैहड़ में निर्माणाधीन पेयजल तथा सिंचाई परियोजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की। इसके अतिरिक्त उन्होंने विद्युत तथा लोक निर्माण विभाग की स्कीमों की भी समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी शशि धीमान, एसडीओ जल शक्ति विभाग हरभजन सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ड्रग्स पर सूक्खु सरकार का जीरो टॉलरेंस : ड्रग्स तस्करी पर हिमाचल के 4 पुलिस कर्मी बर्खास्त : अब तक 21 पुलिसकर्मी सेवा से हटाए जा चुके

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में ड्रग्स तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच राज्य पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एसटीएफ कुल्लू के चार पुलिसकर्मियों को सेवा से बर्खास्त कर...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांवड़ लेकर पंजाब लौट रहे दो किशोरों की मौत : लखनौता चौराहे पर पिकअप की चपेट में आकर

फिरोजपुर : कांवड़ यात्रा के दौरान रुड़की में दर्दनाक हादसा हो गया। कांवड़ लेकर लौट रहे पंजाब के फिरोजपुर निवासी दो किशोरों की पिकअप वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

व्यवस्था परिवर्तन की परिकल्पना को साकार कर रहा खिलाड़ियों का सम्मानः मुख्यमंत्री सुक्खू

खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि, डाइट मनी में सरकार ने की ऐतिहासिक बढ़ोतरी एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों के सम्मान कार्यक्रम में कहा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

SIR का मामला – सुप्रीम कोर्ट ने कोर्ट ने संवैधानिक वैधता को मान तो लिया : कोर्ट ने जितने जवाब दिए, उतने ही सवाल खड़े कर दिए : अभिषेक मनु सिंघवी

सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर की संवैधानिक वैधता को मान लिया है. इस पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि कोर्ट ने संवैधानिक वैधता को मान तो...
Translate »
error: Content is protected !!