डीसी जतिन लाल बोले..जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर न दें ध्यान

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 12 मार्च. उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने कहा कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की किसी प्रकार की कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को उनकी मांग के अनुसार नियमित रूप से गैस की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण उत्पन्न हालात को लेकर गैस सिलेंडरों की कमी संबंधी कुछ अफवाहें फैल रही हैं, जिन पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है।
उपायुक्त ने बताया कि जिले में कार्यरत सभी 12 गैस एजेंसियों के पास घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति की प्रक्रिया सामान्य रूप से जारी है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे गैस की कमी से जुड़ी किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें और अनावश्यक रूप से जल्दबाजी में सिलेंडर बुकिंग न करवाएं।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार उपभोक्ता 25 दिनों के अंतराल के बाद ही गैस सिलेंडर की बुकिंग करें, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध करवाई जा सके और आपूर्ति व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
उपायुक्त ने यह भी कहा कि गैस सिलेंडरों की बुकिंग केवल अधिकृत माध्यमों से ही की जाए और किसी भी अनधिकृत वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से बुकिंग से बचा जाए।
जतिन लाल ने बताया कि जिले के सभी चिकित्सा तथा शैक्षणिक संस्थानों को व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाएगी, ताकि आवश्यक सेवाएं किसी भी प्रकार से प्रभावित न हों।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। यदि कोई व्यक्ति या संस्थान घरेलू गैस सिलेंडरों की जमाखोरी या कालाबाजारी करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके लिए विभागीय टीमों का गठन भी किया गया है।
उपायुक्त ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि वे जिम्मेदार उपभोक्ता बनकर नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना से बचें, ताकि जिले में गैस आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण अभियान और पीएमएमवीवाई का दिया प्रशिक्षण

पात्र महिलाओं तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर, धुलारा में आयोजित हुआ प्रशिक्षण शिविर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कार्यकर्ताओं को किया जागरूक एएम नाथ। चंबा : महिला एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्ष 2024 में अवैध शराब की रिकॉर्ड बरामदगी-अफीम की बरामदगी में 304% का इजाफा , 661 अफीम के पौधे बरामद कर उन्हें नष्ट कर : SP संदीप धवल

बिलासपुर  :   बिलासपुर जिला पुलिस, पुलिस अधीक्षक संदीप धवल के नेतृत्व में, वर्ष 2024 में नशे के खिलाफ चलाए गए अभियानों में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने में सक्षम रही है। पुलिस ने इस वर्ष...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

800 करोड़ के नोट एक्सचेंज में गंवाए 7 करोड़ : मोहाली में सुनार के साथ ठगी

पंजाब पुलिस ने मोहाली में पुराने करेंसी नोट को बदलने के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आरोपियों ने एक सुनार को 800 करोड़ रुपये के पुराने नोट बदलाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पैंशनरों के लंबित चिकित्सा बिलों की अदायगी एक माह के भीतर होगी: मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पैंशनरों के सभी लंबित चिकित्सा बिलों की अदायगी आगामी एक माह के भीतर पूर्ण कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने...
Translate »
error: Content is protected !!