सीएम के स्वागत को कुटलैहड़ तैयार…. बंगाणा में होगी जन-आभार रैली

by
रोहित जसवाल।  बंगाणा (ऊना), 12 मार्च. मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के 13 मार्च (शुक्रवार) को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के प्रस्तावित दौरे को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा (विक्कू) ने गुरुवार को बंगाणा में सभा स्थल का दौरा कर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री प्रातः लगभग 10 बजे बंगाणा पहुंचेंगे, जहां वे करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली तुरकाल-पंगा जलापूर्ति योजना का शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर बंगाणा में विशाल जन-आभार रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोगों के भाग लेने की संभावना है।
विधायक ने बताया कि इस योजना के निर्माण से लठियाणी, धुंधला तथा आसपास के क्षेत्रों की विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं के स्रोतों को सुदृढ़ किया जाएगा, जिससे लोगों को पर्याप्त और नियमित पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। लंबे समय से पेयजल संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे क्षेत्रवासियों को इससे बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अपने प्रवास के दौरान मिनी सचिवालय बंगाणा में पुस्तकालय तथा बंगाणा में बहुउद्देशीय हॉल (जिम) की भी आधारशिला रखेंगे।
विधायक विवेक शर्मा ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग से कुटलैहड़ क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही आपदा के दौरान क्षेत्र के प्रभावित परिवारों को करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की राहत सहायता प्रदान की गई, जिससे लोगों को कठिन समय में बड़ी राहत मिली।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा क्षेत्र में लगभग 33 करोड़ रुपये की लागत से बड़सर-भयाम्बी सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य तथा करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से जोगीपंगा से झम्बर सड़क के निर्माण कार्य को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में भी निरंतर कार्य हो रहे हैं।
विधायक ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सुख आश्रय योजना के माध्यम से बेसहारा बच्चों को सहारा देने, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, तथा बेसहारा गोवंश के पालन-पोषण हेतु अनुदान राशि को 700 रुपये से बढ़ाकर 1200 रुपये करने जैसे जनकल्याणकारी निर्णय लिए गए हैं, जिनसे समाज के विभिन्न वर्गों को लाभ मिल रहा है।
विवेक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में भी विकास को नई दिशा मिल रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सभी पात्र बच्चों और युवाओं तक पहुंचे सुख आश्रय योजना का लाभ : मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना की समीक्षा बैठक में एडीसी मनेश यादव ने दिए निर्देश

हमीरपुर 29 नवंबर। एडीसी मनेश यादव ने महिला एवं बाल विकास विभाग और जिला बाल संरक्षण इकाई के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बैंकों ने 4637.49 करोड़ रुपये के ऋण वितरण करके की 54.97 प्रतिशत की दर से अपने लक्ष्यों की प्राप्ति की : DC आदित्य नेगी

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला सलाहकार एवं समन्वय समिति तथा जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक आयोजित शिमला, 29 दिसम्बर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज यहाँ उपायुक्त कार्यालय के बचत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता का रखें विशेष ध्यान’ : महिला एवं बाल विकास विभाग ने लक्ष्मी मेमोरियल पब्लिक स्कूल भोटी में आयोजित किया जागरुकता कार्यक्रम

शिशुओं के जीवन के पहले 1000 दिनों का महत्व भी बताया भोरंज 21 फरवरी। महिला एवं बाल विकास विभाग ने बुधवार को लक्ष्मी मेमोरियल पब्लिक स्कूल भोटी में ‘वो दिन’ योजना के तहत मासिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एकीकृत सड़क सुरक्षा डेटाबेस में डाटा अपडेट करने बारे एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

सोलन  :  सड़क सुरक्षा माह 2024 के तहत क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय सोलन में एकीकृत सड़क सुरक्षा डेटाबेस (आई.आर.ए.डी) को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता परिवहन अधिकारी सुरेन्द्र...
Translate »
error: Content is protected !!