अग्रवाल सेवा ट्रस्ट (पंचकुला) की और से श्रद्धालुओं के लिए लगाई गई ठंडे व मीठे पानी की छबील

by

पुनीत महाजन l चंडीगढ़ / पंचकुला: अग्रवाल सेवा ट्रस्ट पंचकुला की और से माता मनसा देवी मंदिर मे दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं के लिएमाता मनसा देवी मंदिर के प्रांगण मे ठंडे व मीठे पानी की विशाल छबील लगाई।
ट्रस्ट के मुख्य सदस्यों द्वारा जानकारी मे बताया गया कि इस ट्रस्ट की स्थापना पिछले सप्ताह माता मनसा देवी जी के दर्शन व पूजा अर्चना करके की गई। इसको बनाने का मुख्य उद्देश्य मात्र सभी अग्र बन्धुओं व अग्र महिला शक्ति के साथ मिलकर निस्वार्थ निष्काम भाव से समाज की सेवा करना है।
ट्रस्ट के मुख्य सदस्यों द्वारा जानकारी मे बताया गया अगले महीने 13 जून दिन शनिवार को पंचकुला सैक्टर 16 अग्रवाल भवन से प्रातः 10 बजे अग्रवाल सेवा ट्रस्ट (पंचकुला) की और से प्रथम बार सभी शिव भक्तों के लिए अरूणाय महादेव मंदिर (पेहवा) दर्शन के लिए 3 एसी बस भेजी जायेगी जिसमें लगभग 160 भक्तजन दर्शन के लिए जायेंगे।
इस विशेष अवसर पर अग्रवाल सेवा ट्रस्ट (पंचकुला) के मुख्य पदाधिकारी सहित प्रसिद्ध समाजसेवी अमित जिंदल, हेमंत जिंदल,रमन सिंगला, दिनेश गुप्ता, संदीप गुप्ता, सतपाल गर्ग,हरीश गर्ग, विपुल मित्तल,अनिल सिंगला, सुनील सिंगला,पवन बंसल,अशोक जिंदल, एडवोकेट संजय कुमार जैन,परविंदर ढींगरा, सुधीर अग्रवाल, विक्की जिंदल,परवीन अग्रवाल,विकास गोयल, सीए नरेश सिंगला, विजय अग्रवाल, राकेश गर्ग (बिट्टू) , सीए अरुण अग्रवाल,सतीश मंगला, रिम्पी गर्ग,जीवन बब्बू, राजेंद्र सिंगला, संजय गर्ग, पुनीत गुप्ता, एवं अन्य अग्र बंधु समेत माता मनसा देवी मंदिर के सेवादार उपस्थित व सेवा मे विशेष योगदान रहा ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब जल स्रोत प्रबंधन एवं विकास निगम के मुलाजिमों द्वारा दूसरे दिन भी मुकम्मल हड़ताल

होशियारपुर :  केंद्रीय ट्रेड यूनियनों एवं मुलाजिम फेडरेशनों के आह्वान पर केंद्र सरकार की मजदूर, मुलाजिम व किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ दो दिवसीय हड़ताल को लेकर पंजाब जल स्रोत प्रबंधन एवं विकास निगम...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

HRTC बस पर पथराव का मामले में पुलिस की अब एंट्री : आनंदपुर साहिब थाना में अब एफआईआर दर्ज

एएम नाथ । श्री आनंदपुर साहिब : नंगल में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस पर बुधवार रात को हमला हुआ था। नंगल-आंनदपुर साहिब हाईवे पर स्थित भानुपल्ली के पास बाइक सवार अज्ञात...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल मुसीबत में…..दिल्ली हइकोर्ट ने नोटिस भेज कर जवाब मांगा

नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद अब उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल मुसीबत में घिरती नजर आ रही हैं। सुनीता केजरीवाल को कोर्ट से झटका लगा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनीता...
article-image
पंजाब

Chowdhary Rakesh Kumar Promoted to

Nawanshahr/Daljeet Ajnoha/Nov.11 Sub-Inspector Rakesh Kumar, posted at Behram Police Station, has been promoted to the rank of Inspector. On this occasion, Senior Superintendent of Police (SSP) Dr. Mehtab Singh and Superintendent of Police (Investigation)...
Translate »
error: Content is protected !!