चिट्टा तस्कर को पाक सीमा से पकड़ लाई हिमाचल पुलिस

by
एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश पुलिस ने पंजाब में पाकिस्तान की सीमा पर स्थित तरनतारन जिले के सिधवां गांव के बूटा सिंह को चिट्टा तस्करी के एक मामले में गिरफ्तार किया है। बूटा सिंह को शिमला जिला की जुब्बल थाना पुलिस ने चिट्टे के एक मामले में गिरफ्तार किया है।
यह दूसरा मौका है जब हिमाचल में चिट्टा की सप्लाई को लेकर पाक कनेक्शन सामने आया है। इससे पहले शाही महात्मा गैंग उर्फ रत्नाड़ी के शशि नेगी गिरोह के मुदसर अहमद की गिरफ्तारी के वक्त भी चिट्टा की सप्लाई में पाकिस्तानी कनेक्शन का संदेह जताया गया था। मुदसर को पुलिस ने कोटखाई में करीब 18 लाख की कीमत के 468 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। जानकारी के अनुसार शशि नेगी ने जम्मू-कश्मीर में पाक सीमा पर अपने कनेक्शन बनाए हुए थे। जुब्बल पुलिस ने बीते रोज चिट्टा तस्कर कपिल राज्टा गिरोह के एक सदस्य बूटा सिंह को गिरफ्तार किया। जुब्बल के थाना प्रभारी चेतन चौहान की अगुवाई में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। अभी तक इस मामले में सरगना समेत छह लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस इससे पहले रोहड़ू में चिट्टा का कारोबार कर रहे कपिल व पंजाब के फिरोजपुर के तीन युवकों समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
उल्लेखनीय है कि बीते जनवरी माह में नशीले पदार्थों की तस्करी व राष्ट्रीय सुरक्षा पर क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया था। गृह मंत्री अमित शाह ने सम्मेलन की अध्यक्षता की। सम्मेलन मे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अंतर्राज्यीय सीमाओं पर चौकसी और बढ़ाने की बात कही थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देकर सुदृढ़ कर रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री से उप-मुख्य सचेतक ने की भेंट उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बजट 2026-27 में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के प्रयासों की सराहना की है।...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

जरूरतमंदों तक पहुंचेंगे रेडक्रॉस सोसाइटी के सेवा प्रकल्प : उपमंडल स्तर पर भी रेडक्रॉस की शाखाएं की जा रही गठित -डीसी डॉ. निपुण जिंदल

धर्मशाला में रेडक्रॉस सोसाइटी के नवीनीकृत भवन का किया शुभारंभ धर्मशाला, 1 सितम्बर। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा जिला कांगड़ा में जनसेवा और लोकहित के अनेक कार्यों को अंजाम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कायाकल्प अवार्ड में ऊना का वर्चस्व बरकरार, कायाकल्प अवार्ड की श्रेणी में बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने में जिला ऊना ने फिर से श्रेष्ठ प्रदर्शन

ऊना : स्वास्थ्य एवम् परिवार कल्याण विभाग में प्रदेश के कायाकल्प अवार्ड की श्रेणी में बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने में जिला ऊना ने फिर से श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। इस बारे जानकारी देते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष मॉनिटर से जांची सुविधाएं जताया संतोष

एएम नाथ। सोलन : राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष मॉनीटर (बाल अधिकार एवं वरिष्ठ नागरिक) बालकृष्ण गोयल ने आज सोलन ज़िला में मानव अधिकारों की दृष्टि से कुछ स्थानों का सूक्ष्म निरीक्षण किया और...
Translate »
error: Content is protected !!