10 साल के लिए हिमाचल सरकार फिर लेने जा रही कर्ज : 900 करोड़ का लोन लेने की तैयारी

by
एएम नाथ। शिमला। हिमाचल सरकार नए वित्त वर्ष शुरू होने के पहले ही सप्ताह में 900 करोड़ का ऋण  लेने जा रही है। 10 साल की अवधि के लिए यह ऋण लिया जाएगा। 4 अप्रैल 2035 तक हिमाचल को ऋण की अदायगी करनी होगी। वित्त विभाग की ओर से ऋण लेने को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। 4 अप्रैल को हिमाचल को ऋण की राशि प्राप्त हो जाएगी।
ऋण लेने के पीछे तर्क दिया गया है कि विकासात्मक कार्यों पर इसे खर्च किया जाएगा। राज्य के कर्मचारियों के वेतन व पेंशन के भुगतान के बाद कोषागार के बैलेंस के लिए अतिरिक्त ऋण की व्यवस्था करनी पड़ रही है।  इस चालू वित्त वर्ष के लिए राज्य सरकार ने अपने बजट में भी 8769 करोड़ की लोन की जरूरत बताई थी। यह सामान्य तौर पर कुल सकल घरेलू उत्पाद का तीन फीसदी होता है।
हालांकि, अभी तक भारत सरकार ने इस लिमिट को नहीं बताया है। इसलिए तदर्थ आधार पर ही केंद्र सरकार से लोन लेने की अनुमति लेनी पड़ी है। 900 करोड़ का यह लोन भी इस वित्त वर्ष के लिए मिलने वाली लिमिट में ही समायोजित हो जाएगा।
मार्च में दो बार लिया था ऋण
वित्त वर्ष समाप्त होने से पहले मार्च महीने में राज्य सरकार ने दो बार ऋण लिया था। एक बार 337 करोड़ व दूसरी बार 322 करोड़ का ऋण लिया था। 31 मार्च, 2023 तक राज्य पर 76,185 करोड़ रुपए कर्ज था। उसके बाद वर्तमान सरकार ने अब तक 29,046 करोड़ रुपए ऋण लिया है। हिमाचल प्रदेश पर 96,875 करोड़ रुपए कर्ज चढ़ गया है।
वेतन, पेंशन के साथ पिछले लोन की अदायगी है भार
हिमाचल सरकार को हर महीने कर्मचारियों के वेतन व पेंशन के अलावा पहले लिए ऋण का मूलधन व ऋण के ब्याज का भुगतान करना पड़ता है। कर्मचारियों के वेतन पर करीब 1,200 करोड़ रुपए और पेंशनर्स की पैंशन पर 800 करोड़ की देनदारी तय है। इसी तरह ऋण के ब्याज के तौर पर 500 करोड़ रुपए और कुल ऋण का मूलधन चुकाने के लिए 300 करोड़ रुपए की हर महीने जरूरत रहती है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारियों की आपसी लड़ाई में सीएम बेबस, बचकाने, शर्मनाक और हास्यास्पद तर्क दे रहे सीएम : जयराम ठाकुर

सब कुछ जानते हुए अंजान बनने का नाटक कर रहे हैं मुख्यमंत्री व्यवस्था परिवर्तन में सहारा पेंशन देने की बजाय मृत घोषित कर पेंशन रोकी जा रही है निराशा से भरा और दूरदर्शिता से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मानसून से संबंधित तैयारियों बारे जिला मुख्यालय चंबा में बैठक आयोजित : DC मुकेश रेपसवाल ने की बैठक की अध्यक्षता

 विभागीय अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश एएम नाथ। चम्बा  :  मानसून सीजन के दौरान संभावित आपदा व ख़तरे से संबंधित तैयारियों के संबंध में जिला मुख्यालय चंबा में बैठक का आयोजन किया गया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैहतपुर में 116 करोड़ रुपये की लागत से 45 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने किए

ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक-आर्थिक विकास में सहकारी समितियों की महत्वपूर्ण भूमिका: जय राम ठाकुर ऊना, 19 नवंबर – सहकारी समितियां ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के साथ-साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही सार्वजनिक वितरण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा 25 दिसंबर को मनाएगी सुशासन दिवस, 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस – सुमीत शर्मा

रोहित जसवाल। हमीरपुर : भाजपा प्रदेश मंत्री और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र संयोजक सुमीत शर्मा ने जानकारी दी कि पार्टी 25 दिसंबर को सुशासन दिवस और 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में...
Translate »
error: Content is protected !!