डीसी ने पूबोवाल, कुठारबीत व दुलैहड़ में किया तालाबों का निरीक्षण तालाबों के सौंदर्यीकरण करने के दिए निर्देश

by

ऊना, 23 मार्च – उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पूबोवाल, कुठारबीत व दुलैहड़ में बने तालाबों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएफओ ऊना सुशील कुमार, बीडीओ हरोली मुकेश, एससी पीडब्ल्यूडी जीएस राणा सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने डीएफओ ऊना को तालाबों के सौंदर्यीकरण हेतू शीघ्र प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने तालाबों के किनारे फलदार व छायादार वृक्ष लगाने को कहा ताकि गर्मियो ंमें स्थानीय लोगों को आरामदायक व स्वच्छ पर्यावरण मिल सके।
इसके अलावा बीडीओ हरोली को निर्देश दिए कि पूबोवाल में निर्माणाधीन पंचवटी पार्क के शेष बचे कार्य को जल्द पूर्ण करें ताकि स्थानीय लोगों को पार्क की सुविधा का लाभ मिल सके। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने बीडीओ को यह भी निर्देश दिए कि दुलैहड़ में पंचवटी पार्क के लिए मनरेगा के तहत बजट का प्रावधान कर शीघ्र पार्क का निर्माण कार्य आरंभ करवाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुधीर शर्मा का मंत्री का पत्ता किसने काटा : हाईकमान ने जा मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने

शिमला सुधीर शर्मा मंत्री की रेस में सबसे आगे माने जा रहे शर्मा को सुक्खू कैबिनेट में जगह नहीं मिली । सूत्रों की माने तो सुधीर का पत्ता काटने में सुक्खू से ज्यादा हाईकमान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने तीन साल सदन के भीतर और बाहर झूठ बोलकर ही बिताए : जयराम ठाकुर

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को नियम 75 के तहत विशेषाधिकार हनन का नोटिस सौंपा हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र में दिखा विपक्ष का प्रचंड प्रहार नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री के खिलाफ...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पुलिस भर्ती में ‘चिट्टा’ टेस्ट होगा अनिवार्य -हर जिले में खुलेंगे नशा मुक्ति केंद्र….14.95 करोड़ की योजना मंजूर  : मादक पदार्थों के दुरूपयोग पर शून्य सहिष्णुता नीति अपना रही प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में नशे के खिलाफ प्रदेश सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की विस्तार से समीक्षा की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रिटायर्ड कर्मचारियों और कर्मचारियों के हक के लिए भाजपा विधायक दल ने विधान सभा में निकाली रैली

प्रदेश की सेवा करने वाले कर्मचारी अपने हकों के लिए तरस रहे, बच्चों की फीस नहीं भर पा रहे : जयराम ठाकुर रिटायर्ड कर्मचारियों से नजरें मिलाने से डर रही है सरकार आरएसएस दुनिया...
Translate »
error: Content is protected !!